मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के जरिए उत्तराखंड के 83 स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के जरिए उत्तराखंड के 83 स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार होने वाले स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाने की पहल अब मजबूत कारोबारी मॉडल में बदल रही है। उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के मेहनत से तैयार अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक करीब 6 करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज कर लिया है।
हाउस ऑफ हिमालयाज की शुरुआत को राष्ट्रीय पहचान तब मिली, जब दिसंबर 2023 में देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस ब्रांड का विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया।
ब्रांड के तहत उत्तराखंड की स्थानीय पहचान...


