मुख्यमंत्री धामी की योजना से रायपुर ब्लॉक की 300 महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त
मुख्यमंत्री धामी की योजना से रायपुर ब्लॉक की 300 महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त
राजधानी देहरादून की विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर घर की सजावट में उपयोग में आने वाली एलईडी लड़ी खुद बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही चाइनीज़ सजावटी आइटमों के उपयोग को भी कम करने का संदेश दे रही है।
वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रायपुर ब्लॉक की सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद लेकर 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लड़ी के पैकेट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से उन्ह...
