मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा मजबूत, मीणा शर्मा–लक्ष्मी राणा समेत दिग्गजों ने थामा कमल
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा मजबूत, मीणा शर्मा–लक्ष्मी राणा समेत दिग्गजों ने थामा कमल
उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार की सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फूल माला व पार्टी पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी खास आकर्षण का केंद्र रही।
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस रुद्रपुर नगर पालिका अध्यक्ष मीणा शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2022 की पूर्व विधायक प्रत्या...
