
मानक पूर्ण करने पर घोषित होंगे आयुष्मान ग्रामः डॉ. धन सिंह रावत
मानक पूर्ण करने पर घोषित होंगे आयुष्मान ग्रामः डॉ. धन सिंह रावत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित किये गये हैं 6 इंडिकेटर्स
मार्च 2024 तक पूर्ण करनी होगी मूल्यांकन व प्रमाणीकरण प्रक्रिया
देहरादून, 05 अक्टूर 2023
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत प्रदेश में आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड घोषित करने के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूर्ण करना होगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को संबंधित ग्राम पंचायतों व शहरी वार्डों का समय-समय पर विभिन्न स्तरों से मूल्यांकन कराना होगा। मार्च 2024 तक के मूल्यांकन व प्रमाणीकरण की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में आयुष्मान ग्रामों व आयुष्मान शहरी वार्डों की घोषणा की जायेगी।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकि...