महाराज जी का आशीर्वाद, SGRRU का साथ और हर्ष का दम—ग्लासगो में भारत का परचम लहराने को तैयार
महाराज जी का आशीर्वाद, SGRRU का साथ और हर्ष का दम—ग्लासगो में भारत का परचम लहराने को तैयार
शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी वैश्विक मंच देने की दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विश्वविद्यालय के कराटे चैंपियन हर्ष व्यास अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाली कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल हर्ष के लिए, बल्कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण है।
ग्लासगो रवाना होने से पहले हर्ष ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्रीमहंत एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने हर्ष को आशीर...
