योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली विरासत है : श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।
अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्य...
