मंत्री गणेश जोशी बोले- क्यारकुली भट्टा की जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक
मंत्री गणेश जोशी बोले- क्यारकुली भट्टा की जीत जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक
देहरादून 14 अक्टूबर। जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत चन्द्रोटी के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत क्यारकुली भट्टा में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह पुण्डीर की भतीजी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोनिका देवी को 145 मतों के अंतर से पराजित किया। जिला पंचायत सदस्य की अपनी ही ग्राम पंचायत में 79 वोटों से करारी हार हुई है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के इसी समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भा...
