मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है
मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने...
