भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल : मुख्यमंत्री धामी
भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल : मुख्यमंत्री धामी
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा आज धारचूला के छारछुम में काली नदी पर निर्मित मोटर पुल का लोकार्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भारत-नेपाल के ऐतिहासिक मैत्री संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि यह पुल केवल दो देशों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच विश्वास, आत्मीयता, सांस्कृतिक एकता और सदियों पुराने रोटी-बेटी के संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने वाला सेतु है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 19 सितंबर 2022 को पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला स्थित छारछुम में काली नदी पर 110 मीटर स्पान के डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया था।...
