प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत रोजगार योजना से उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ : मुख्यमंत्री धामी
प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत रोजगार योजना से उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ : मुख्यमंत्री धामी
मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए योजना के लाभार्थी नियोक्ताओं एवं लाभार्थी कर्मचारियों को सम्मानित किया।
देशभर के विभिन्न राज्यों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। प्रधानमंत्री द्वारा लगभग ₹2,400 करोड़ की राशि देशभर के 15 लाख से अधिक युवाओं एवं श्रमिकों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह अवसर र...
