नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प
नई दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुन धामी बोले— राष्ट्र निर्माण का मिलता है नया संकल्प
भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना और उनके मार्गदर्शन को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और कार्यशैली हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं ...
