प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय करोड़ों युवाओं के भविष्य की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री धामी
प्रधानमंत्री मोदी का निर्णय करोड़ों युवाओं के भविष्य की रक्षा की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय करोड़ों छात्रों के भविष्य की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा तथा परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी। इससे छात्रों का यह विश्वास भी बढ़ेगा कि उनकी मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों क...
