धामी सरकार की कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस का सियासी हमला बोला उतत्तराखंड पहाड़ की बेटी के नाम पर सियासत कब तक करेगी कांग्रेस?
धामी सरकार की कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस का सियासी हमला बोला उतत्तराखंड पहाड़ की बेटी के नाम पर सियासत कब तक करेगी कांग्रेस?
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने के नाम पर राजनीति हो रही है न्यायालय के फैसले और मौजूदा सीबीआई जांच के बीच कांग्रेस की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब मामले में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और सीबीआई जांच जारी है, तो क्या राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर ठोस साक्ष्य जांच एजेंसी को उपलब्ध कराना अधिक जरूरी नहीं है?
धामी सरकार में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?
अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं—
- तत्काल कार्रवाई: घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंट...
