धामी के 5 साल बेमिसाल : लव जिहाद पर कड़ा कानून लागू कर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम
धामी के 5 साल बेमिसाल : लव जिहाद पर कड़ा कानून लागू कर बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में उठाया ऐतिहासिक कदम
पांच वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय और किये गए प्रमुख कार्य
समान नागरिक संहिता
उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया। ये निर्णय समाज में समानता और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसका उद्देश्य सभी नागरिकों को जाति, धर्म और लिंग से परे समान अधिकार देना है। प्रदेश में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सख्त भू-कानून
भूमि संरक्षण उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता रही है। बाहरी राज्यों के लोग अब हरिद्वार और ऊधमसिहं नगर को छोड़कर अन्य 11 जिलों में कृषि एवं बागवानी भूमि नहीं खरीद सकते। कोई भी बाहरी व्यक्ति सिर्फ एक बार, 250 वर्ग म...
