देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बनी उत्तराखंड SDRF, ISO प्रमाणन से स्थापित किया नया मानक
देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बनी उत्तराखंड SDRF, ISO प्रमाणन से स्थापित किया नया मानक
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के अनुसार, यह प्रमाणन प्राप्त करने वाली उत्तराखंड SDRF देश की पहली आपदा सेवा एजेंसी बन गई है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि आपदा प्रबंधन में गुणवत्ता आधारित कार्यप्रणाली और संस्थागत दक्षता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सक्षम, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। भौगोलिक परि...
