श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाइपरटेंशन पर भव्य सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाइपरटेंशन पर भव्य सीएमई कार्यक्रम आयोजित, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव
16 मई 2026 विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गौरव...
