नेत्रदान के पुनीत अभियान को नई दिशा दे रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दिवंगत दाताओं के परिजनों को किया सम्मानित
नेत्रदान के पुनीत अभियान को नई दिशा दे रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, दिवंगत दाताओं के परिजनों को किया सम्मानित
देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक, देहरादून द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं एवं उनके परिवारों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना रहा।
बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उन नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर नेत्र बैं...
