दफ्तर से सीधे डॉक्टर तक—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ने आसान किया इलाज का रास्ता
दफ्तर से सीधे डॉक्टर तक—श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ने आसान किया इलाज का रास्ता
दिनभर की भागदौड़ के बाद भी इलाज का भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी मरीजों की पहली पसंद
देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।
दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं ...
