Tuesday, June 23News That Matters

Tag: ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार

आपकी सरकार
'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान को बड़ी सफलता, कोबरा गैंग की कमर तोड़ रही धामी सरकार         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन को साकार करने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय और विदेशी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। एसएसपी देहरादून की रणनीति के तहत थाना राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार विदेशी तस्कर मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और पूछताछ में उन्होंने कोकीन को दिल्ली से लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की बात स्वीकार की ह...