डीएम सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया
डीएम सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है। सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देह...
