डीएम सविन बंसल के मार्गदर्शन में संवासनियों को खुले वातावरण में कराया गया भोजन, लंबे समय बाद बाहरी दुनिया से जुड़कर दिखी प्रसन्नता
डीएम सविन बंसल के मार्गदर्शन में संवासनियों को खुले वातावरण में कराया गया भोजन, लंबे समय बाद बाहरी दुनिया से जुड़कर दिखी प्रसन्नता
(सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।
भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान ने संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया। संवासनियों को सिटी पार्क मे...
