युवाओं के भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध, चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिलीं यहा नई सुविधाएं
युवाओं के भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध, चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिलीं यहा नई सुविधाएं
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर एवं नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास तथा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार एवं दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे...
