गीता धामी ने कहा कि लोकगीत और वाद्य यंत्र हमारी लोक संस्कृति को और भी अधिक समृद्ध बनाते हैं
गीता धामी ने कहा कि लोकगीत और वाद्य यंत्र हमारी लोक संस्कृति को और भी अधिक समृद्ध बनाते हैं
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने प्रतिभाग किया।
आचार्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव न केवल हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में स्नेह, सहयोग और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का भी एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी सद्भाव, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जीवन मूल्यों की भावना जागृत होती है, जिससे हम अपने अंदर संतुलन, संयम और आत्मिक शांति की ओर अग्रसर हो स...
