मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने स...
