
क्षेत्र पंचायत कुडियाल में सुरक्षा की दृष्टि से हाई मास्क लाइट लगाने की मांग पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीडीओ और उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
क्षेत्र पंचायत कुडियाल में सुरक्षा की दृष्टि से हाई मास्क लाइट लगाने की मांग पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीडीओ और उरेडा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में फरियादी जनता दरवार पहुंचे। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 122 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।
सहसपुर निवासी विधवा महिला यशोदा देवी ने बताया साहब बैंक धोखाधड़ी कर रहा है, रजिस्ट्री नही लौटा रहा। मेरे स्व0 पति ने 10 लाख का लोन लिया था। उनकी मृत्यु से पहल...