श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी द्वारा तैयार ऐप आधारित शब्दकोष गढ़वाली, कुमाऊॅंनी और जाॅनसारी को नई पीढ़ी से जोड़ेगा
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी द्वारा तैयार ऐप आधारित शब्दकोष गढ़वाली, कुमाऊॅंनी और जाॅनसारी को नई पीढ़ी से जोड़ेगा
देहरादून।
उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी एवं उनकी सहयोगी टीमकर्मियों पृथवी, सरस्वती, नरेन्द्र, उर्मिला सिंह तथा पूरन ने ऐप आधारित त्वरित पॉकेट शब्दकोश ‘आखर’ विकसित किया है। श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में श्री दरबार साहिब के सज्जादेनशीन परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने इसका लोकार्पण करते हुए इसे मातृभाषाओं के संरक्षण और प्रसार की दिशा में दूरदर्शी कदम बताया तथा कर्नल डॉ. डिमरी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। हिंदी, अंग्रेजी, गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी को समाहित करने वाला यह डिजिटल शब्दकोश दैनिक संवाद में प्रयुक्...