श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और ‘विचारों की दीवार’ के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता का संदेश
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनमानस में जन-जागरूकता बढ़ाने और मानसिक बीमारियों से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक, कविता, पोस्टर और विचारों की दीवार के माध्यम से संदेश लिखा। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को समझें, आवाजों को सुनें वास्तविक अनुभव, वास्तविक चुनौतियाँ” के अनुरूप कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वास्तविक अनुभवों को साझा करने, लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और समय पर उपचार के प्रति जागर...