Tuesday, June 23News That Matters

Tag: उमड़ेगी संगतों की आस्था

शुक्रवार को कंधों पर उठाकर लाया जाएगा पवित्र ध्वज दण्ड, उमड़ेगी संगतों की आस्था

आपकी सरकार
  शुक्रवार को कंधों पर उठाकर लाया जाएगा पवित्र ध्वज दण्ड, उमड़ेगी संगतों की आस्था आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला की तैयारियों के साथ ही श्री दरबार साहिब परिसर में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। गुरुवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के साथ लंगर सेवा दी। होली पर्व के उपरांत श्री दरबार साहिब की रौनक और भी बढ़ गई है। देश-विदेश से आने वाली संगतों के आगमन से श्री दरबार साहिब परिसर भक्ति भाव से सराबोर होता जा रहा है। संगतों की बढ़ती संख्या के साथ ही मेले की चहल-पहल तेज हो गई है और पूरा वातावरण “श्री गुरु राम राय जी महाराज की जय जयकार” के जयकारों से गुंजायमान होने लगा है। श्री दरबार साहिब परिसर इन दिनों विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मेला ...