Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं…अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश…

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं…अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश…

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं...अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के दिये निर्देश... अधिकांश जन समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर ही किया निस्तारण..   जन शिकायतों पर हुई कार्यवाही का मुख्यमंत्री स्वयं लेंगे फीडबैक.. कार्यों में अनावश्यक विलंब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौ...
चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत..राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन :मुख्यमंत्री

चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत..राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन :मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत..राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन :मुख्यमंत्री राज्य के लिए उत्सव है चार धाम यात्रा : मुख्यमंत्री राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन :मुख्यमंत्री   चारधाम धामों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा : मुख्यमंत्री   यात्रा में बिताए गए समय की स्वर्णिम यादों को साथ लेकर जाएंगे श्रद्धालु: मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा अयोजित "ऋषिकेश से चारधाम यात्रा - 2023" के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चार धाम जा रहे श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंड...
रेड जोन वालों को मंत्री की चेतावनी पैसा खर्च ना हुआ तो होगी दंडात्मक कार्यवाही

रेड जोन वालों को मंत्री की चेतावनी पैसा खर्च ना हुआ तो होगी दंडात्मक कार्यवाही

उत्तराखंड, देहरादून
रेड जोन वालों को मंत्री की चेतावनी पैसा खर्च ना हुआ तो होगी दंडात्मक कार्यवाही 15वें वित्त आयोग का पैसा खर्च ना होने पर महाराज ने लगाई अधिकारियों की क्लास   देहरादून। सभी जनपदों के पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को हिदायत दी जाती है कि जो 15वें वित्त आयोग की धनराशि को खर्च नहीं करेगा उन्हें दंडित किया जाएगा और जो पैसा खर्च कर रहे हैं उन को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त बात प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित पंचायत निदेशालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में 15वें वित्त आयोग का पैसा खर्च ना होने पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्चुअल जुड़े विकासखंड,h जिला पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह जरूरी हो गया है...
चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास.. जिलाधिकारियों को निर्देश दिये यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं

चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास.. जिलाधिकारियों को निर्देश दिये यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं

उत्तराखंड, देहरादून
चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास.. जिलाधिकारियों को निर्देश दिये यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में चारधाम यात्रा- 2023 के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया। U मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र ...
श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए हुआ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन…

श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए हुआ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन…

उत्तराखंड, देहरादून
श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए हुआ स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन... श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2023 को स्वच्छ एवं सुगम बनाने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज गुप्तकाशी, विद्याधाम से जिला प्रशासन एवं सेवा इंटरनेशनल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान अखिलेश मिश्र, जिला पंचायरत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत एवं सेवा इंटरनेशल संस्था के जिला प्रभारी मनोज बेंजवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वच्छता अभियान अखिलेश मिश्र ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि स्वच्छता जागरुकता रैली में ...
इंदिरेश अस्पताल में 56 वर्षीय मेरठ निवासी की स्तन कैंसर सर्जरी के बाद प्रत्यारोपण-आधारित स्तन पुनर्निर्माण ने आत्मविश्वास बहाल किया

इंदिरेश अस्पताल में 56 वर्षीय मेरठ निवासी की स्तन कैंसर सर्जरी के बाद प्रत्यारोपण-आधारित स्तन पुनर्निर्माण ने आत्मविश्वास बहाल किया

उत्तराखंड, देहरादून
इंदिरेश अस्पताल में 56 वर्षीय मेरठ निवासी की स्तन कैंसर सर्जरी के बाद प्रत्यारोपण-आधारित स्तन पुनर्निर्माण ने आत्मविश्वास बहाल किया स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। स्तन कैंसर के निदान का भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव विनाशकारी हो सकता है, विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए जिनका स्तन कैंसर की वजह से पूरा निकलना पड़ता है. हालांकि, स्तन कैंसर पुनर्निर्माण सर्जरी महिलाओं को उनके प्राकृतिक आकार और स्थिति को बहाल करने और उनके आत्मविश्वास को पुनः प्राप्त करने का एक तरीका प्रदान करती है। हाल ही में, मेरठ की एक 56 वर्षीय महिला ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में मास्टक्टोमी (स्तन को ऑपरेशन करके निकालना) और सिलिकॉन इम्प्लांट-आधारित पुनर्निर्माण किया। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पंकज गर्ग ने सर्जरी का नेतृत्व किया और प्रत्येक रोगी के लिए व्यक्तिगत देखभाल के महत्व पर जोर दिया। डॉ. ...
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश।

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश। आगामी चारधाम यात्रा-2023 के लिए प्रदेश में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। विगत वर्ष सम्पूर्ण देश से सैंकड़ों लोगों द्वारा चारधाम यात्रा दर्शन हेतु उत्तराखण्ड में आगमन किया गया था। इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की इस देवभूमि में आगमन करने की प्रबल सम्भावनाएं है। ऐसे में एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस भी चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु निरन्तर प्रयासरत है।गठन के पश्चात से लगातार ही SDRF टीमों द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर व्यवस्थापित रहकर श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शनों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है। पिछले अनुभवों से सीखते हुए SDRF टीम पुनः सुरक्षित व सुगम यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है। आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनाँक 19 अप्रै...
प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय  चयनित स्कूलों की विस्तृत डीपीआर तैयार करने के दिये निर्देश डा. धन सिंह रावत

प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय चयनित स्कूलों की विस्तृत डीपीआर तैयार करने के दिये निर्देश डा. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में बनेंगे 232 पीएम-श्री स्कूलः डा. धन सिंह रावत प्रथम चरण में केन्द्र सरकार ने स्वीकृत किये 142 विद्यालय चयनित स्कूलों की विस्तृत डीपीआर तैयार करने के दिये निर्देश शिक्षा मंत्री ने डीएम व विभागीय अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक देहरादून, 19 अप्रैल 2023 प्रदेश में शिक्षा विभाग की सूरत बदलने के लिये राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इन योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर में चयनित पीएम-श्री स्कूलों तथा कलस्टर विद्यालयों की शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक जिले में स्कूल भवनों की ग्रेडिंग एवं विद्यालयों में ढांचागत व्यवस्थाओं को...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी कोई परिवर्तन आता है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। उन्नति एप्पल योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंडो डच हार्टिकल्चर एवं कोका कोला इंडिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। जब हम किसी लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेते हैं तभी ...
स्वास्थ्य मंत्री ने किया महाराष्ट्र के सहकारी बैंक व अस्पताल का भ्रमण सोलापुर में 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक की बारीकियों को जाना

स्वास्थ्य मंत्री ने किया महाराष्ट्र के सहकारी बैंक व अस्पताल का भ्रमण सोलापुर में 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक की बारीकियों को जाना

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य मंत्री ने किया महाराष्ट्र के सहकारी बैंक व अस्पताल का भ्रमण सोलापुर में 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक की बारीकियों को जाना सहकारी अस्पताल में डा. रावत ने परखी कैथ लैब व आईसीयू सुविधाएं देहरादून, 17 अप्रैल 2023 सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान आज सोलापुर में सहकारिता एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर उनकी बारीकियों को जाना। सोलापुर में उन्होंने 105 वर्ष पुराने जिला सहकारी बैंक का दौरा कर वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की, इसके अलावा उन्होंने सोलापुर स्थित अश्विनी कोऑपरेटिव हॉस्पिटल का भी भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महराष्ट्र में किये गये अच्छे कार्यों को उत्तराखंड में भी लागू किया...