Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून की इकाई श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का कोटद्वार में शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून की इकाई श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का कोटद्वार में शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया पढ़े पूरी रिपोर्ट   एसजीआरआर विश्वविद्यालय का पैरामैडिकल काॅलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी पदमपुर में शुरू हुए पैरामैडिकल काॅलेज में इसी सत्र से प्रवेश आरम्भ उत्तराखण्ड के छात्र-छात्राओं को एडमिशन में प्रवेश शुल्क पर मिलेगी रियायत उद्घाटन कार्यक्रम में एसजीआरआरi के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून की इकाई श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का सोमवार को पदमपुर में शुभारंभ हुआ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि पैरामैडिकल काॅलेज का विधिवत उद्घाटन किया। एसजीआरआर पैरामैडिकल काॅलेज पदमपुर ...

सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है।

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश का माणा गांव अब देश का पहला गांव सीमा सड़क संगठन द्वारा सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। ज्ञतव्य है कि 21 अक्टूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि ‘‘अब तो उनके लिये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है।’’ इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बता चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरे...

महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से शिष्टाचार भेंट चारधाम यात्रा पर आने का दिया निमंत्रण देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह से श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चारधाम यात्रा पर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण देने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री महाराज के साथ सचिव सिंचाई हरीश चंद्र सेमवाल, जनपद टिहरी के जि...

वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों पर देना होगा ध्यानः डा. धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री ने किया ‘समक्ष-2023’ अभियान का शुभारम्भ कहा, शानदार है इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ऊर्जा संरक्षण पहल देहरादून, 24 अप्रैल 2023 पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट से निपटने के लिये परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों को छोड़कर वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों को विकसित करने की आवश्यकता है। तभी हम वर्ष 2050 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। इसलिए यह समय की मांग है कि वैकल्पिक ऊर्जा के विकास व संरक्षण पर अनुसंधान हो। इस महत्वपूर्ण पहल में आम नागरिकों को शामिल कर उन्हें भी ऊर्जा के स्वच्छ और हरित रूपों को अपनाने के लिये जागरूक करना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम देहरादून में आयोजित सक्षम-2023 अभियान के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मु...
पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया

पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया

उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री महाराज ने यूकाडा के वित्त नियंत्रक सैनी की मृत्यु पर दुख जताया कहा पूर्व में घटित किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के वित्त अधिकारी अमित सैनी की दुखद मृत्यु पर वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों औरh हेल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चारधाम यात्रा मार्गो पर 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण मानसरोवर यात्रा के लिए कुमाऊं में 25 हेल्थ एटीएम हेतु स्वास्थ्य विभाग तथा एचपीई में एमओयू चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार गंभीर-मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। यात्रा मार्गो व दूरदराज क्षेत्रों में लगाए जा रहे हेल्थ एटीएम यात्रियों तथा स्थानीय जनता के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। हेल्थ एटीएम तकनीक लोगों को सुलभ और सस्ती प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा पेशे में सबसे महत्वपूर्ण विकासों में से एक है। यह शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य ...
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत चार धाम यात्रा में 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्सक तैनात

आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत चार धाम यात्रा में 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्सक तैनात

उत्तराखंड, देहरादून
आपात स्थिति में एयर लिफ्ट किये जायेंगे यात्रीः डॉ. धन सिंह रावत चार धाम यात्रा में 29 विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 182 चिकित्सक तैनात यात्रा मार्गों पर 48 स्थाई व 23 अस्थाई चिकित्सा इकाई क्रियाशील   देहरादून, 24 अप्रैल 2023 चार धाम यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को एयर एम्बुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून व श्रीनगर में एयर लिफ्ट किया जायेगा, ताकि किसी भी गंभीर परिस्थिति में उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिये सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों यमुनोत्री में हृदय गति रूकने से दो तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई थी, जिसको देखते हुये उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग व चमोली ...

बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

उत्तराखंड, देहरादून
बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है। प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावनाओं की बीच सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलाें को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए ह...
मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्थिति सामान्य लाने के लिए कार्यों में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा एवं छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपए प्रथम किस्त प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधा...
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश.

उत्तराखंड, देहरादून
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मृत्यु.. मुख्यमंत्री ने किया गहरा शोक व्यक्त दुर्घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुःखद बताते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस प्रकार की घटनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसकी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि यात्रा काल के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों की हेलीपैड पर चढने व उतरते समय सुरक्षा म...