Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

महाराज ने किया यात्रा मार्ग में स्थित जीएमवीन के विभिन्न गेस्ट हाऊसों, सड़कों, सेतुओं का निरिक्षण

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने किया यात्रा मार्ग में स्थित जीएमवीन के विभिन्न गेस्ट हाऊसों, सड़कों, सेतुओं का निरिक्षण चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को लेकर जिला मुख्यालय पर ली महाराज ने समीक्षा बैठक रुद्रप्रयाग। जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जिला कार्यालय सभागार में केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ यात्रा मार्ग में स्थित जीएमवीन के विभिन्न गेस्ट हाऊसों और जगह-जगह सड़कों, सेतुओं का भी निरिक्षण किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में ...

उत्तराखंड में नशे और एचआईवी/एड्स जनजागरूकता अभियान से जोड़े जायेंगे युवा- डॉ आर राजेश कुमार

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में नशे और एचआईवी/एड्स जनजागरूकता अभियान से जोड़े जायेंगे युवा- डॉ आर राजेश कुमार केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर   राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम ने किया देहरादून और हरिद्वार जनपद का निरीक्षण नशे और एचआईवी मुक्त उत्तराखंड को लेकर जल्द शुरू होगा अभियान देहरादून। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) ने भारत को एड्स मुक्त बनाने के लिए 95-95-95 फार्मूले के तहत रणनीति बनाई है। केंद्र सरकार की मंशा के मुताबिक 2030 तक भारत पूरी तरह से एड्स मुक्त हो जाएगा। फिलहाल देश में 24 लाख से अधिक एचआईवी पॉजिटिव मौजूद हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की टीम तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर है। अपने इस दौरे में टीम ने हरिद्वार व देहरादून जनपद में ग्रांउड जीरो पर जाकर उत्तराखंड एड्स कंट्र...
त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 242.00 करोड़ की भारी भरकम कार्य योजना स्वीकृत: महाराज

त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 242.00 करोड़ की भारी भरकम कार्य योजना स्वीकृत: महाराज

उत्तराखंड, देहरादून
त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 242.00 करोड़ की भारी भरकम कार्य योजना स्वीकृत: महाराज प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जताया आभार   देहरादून।   त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण, प्रतिनिधियों एवं 29 विषयों से सम्बद्ध रेखीय विभागों के अधिकारियों, कार्मिकों, स्वयं सहायता समूहों की कार्य क्षमता एवं दक्षता में अभिवृद्धि के लिए प्रदेश की वार्षिक कार्य योजना 2023-24 हेतु पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को 242.00 करोड़ की भारी भरकम धनराशि स्वीकृत करने पर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान...
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गढ़ी कैंट, देहरादून में उत्तराखंड बागवानी विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गये बोलेरो वाहनों एवं मोटरसाइकिलो का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान 02 बोलेरो पिकअप और 10 मोटरसाइकिलें ईको टास्क फोर्स को सौंपी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि भविष्य में हॉर्टिकल्चर विभाग ईको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किये जायेंगे। लोक निर्माण विभाग से दोनों परियोजना क्षेत्रों में मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी के संरक्षण हेतु 120 दिनों के लिए दो जे....

चिकित्सकों, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि।

उत्तराखंड, देहरादून
चार धाम यात्रा में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार - भारत सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत अतिरिक्त बजट को दी मंजूरी। - चिकित्सकों, नर्सेस, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि। देहरादून, 03 मई 2023 चार धाम यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को ओर भी मजबूत किए जाने हेतु यात्रा क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्साधिकारियों, नर्सेस व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए प्रोत्साहन राशि की मंजूरी दी है। स्वास्थ्य सचिव एवं एन.एच.एम. मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि चार धाम यात्रा से पहले कई समीक्षा बैठकों तथा श्री बद्रीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में स्थलीय स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण के दौरान यह महसूस किया गया कि विषम भौग...
मंत्री अग्रवाल का हुआ युवक को मारते हुए वीडियो तो दो साल में पहली बार सीएम धामी को देखा गुस्से में.. डीजीपी को दिए फोन पर जांच के निर्देश… मंत्री को बुलाया सीएम दरबार..

मंत्री अग्रवाल का हुआ युवक को मारते हुए वीडियो तो दो साल में पहली बार सीएम धामी को देखा गुस्से में.. डीजीपी को दिए फोन पर जांच के निर्देश… मंत्री को बुलाया सीएम दरबार..

उत्तराखंड, देहरादून
मंत्री अग्रवाल का हुआ युवक को मारते हुए वीडियो तो दो साल में पहली बार सीएम धामी को देखा गुस्से में.. डीजीपी को दिए फोन पर जांच के निर्देश... मंत्री को बुलाया सीएम दरबार.. कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच सड़क पर एक युवक की धुनाई.. से मुख्यमंत्री धामी गुस्से में .. डीजीपी को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश कहा निर्दोष को न मिले सजा, भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्यवाही किसी भी सूरत में न होगी बर्दाश   ऋषिकेश के विवादित घटनाक्रम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान संपूर्ण घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के पुलिस महानिदेशक को दिए निर्देश कल दिल्ली से देहरादून लौटने पर कैबिनेट मंत्री को किया तलब मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश : निर्दोष को न मिले सजा, भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्यवाही किसी भी सूरत में न होगी बर्दाश्त   उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्र...

पंकज गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मध्य जल्द ही एमओयू कर शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान किया जाएगा।

उत्तराखंड, देहरादून
पंकज गुप्ता ने कहा कि इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मध्य जल्द ही एमओयू कर शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान किया जाएगा। एसजीआरआर विश्वविद्यालय व इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के बीच होगा एमओयू...     इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व वरिष्ठ उद्योगपति अनिल गोयल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था प्लास्टिक के ईको फ्रैंडली (पर्यावरण अनुकूल) मॉडल पर हुई चर्चा एसजीआरआर विश्वविद्यालय व इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के बीच होगा एमओयू   देहरादून। इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (आई.ए.यू.) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवम् उद्योगपति व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहि...

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया

उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया मंत्री पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण:भट्ट देहरादून 2 मई , भाजपा ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल पर हुए हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह से कैबिनेट मंत्री और युवक के बीच विवाद ने तूल पकड़ा और नौबत हाथापाई तक पहुंची यह दुखद है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पर हुए हमले को लेकर कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। ऐसी घटनाओं से अच्छा संदेश नही जाता है। श्री भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र मे सभी से संयमित आचार और व्यवहार की अपेक्षा की जाती है।...

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 116 सीएचओः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 116 सीएचओः डॉ. धन सिंह रावत वर्तमान में सूबे के वेलनेस सेंटरों पर कार्यरत हैं 1399 सीएचओ मेडिकल विश्वविद्यालय ने विभाग को सौंपी चयनित अभ्यर्थियों की सूची   सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है, सरकार का मानना है कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में संचालित सभी वेलनेस सेंटरों पर शतप्रतिशत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को तैनात करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही विभाग को 116 सीएचओ और मिलने जा रहे हैं, जबकि 1399 सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती पूर्व में की जा चुकी है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के अंति...

नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने संभाला मोर्चा.. खराब मौसम में ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड, देहरादून
नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने संभाला मोर्चा.. खराब मौसम में ही गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का लिया जायजा सचिव, ग्राम्य विकास, सहकारिता, पशुपालन/नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज खराब मौसम होने के बावजूद भी गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। मा. सचिव द्वारा सोनप्रयाग में यात्रियों के किए जा रहे पंजीकरण का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गौरीकुंड में यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में किसी भी तरह से पशुओं के ...