Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उत्तरकाशी, बागेश्वर व चमोली जनपदों में स्थापित होंगी कैथ लैब     सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के लिये प्रस्ताव तैया...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के छात्र शिवांश डोभाल ने हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में आयोजित श्री अन्न महोत्सव 2023 के दौरान अपने शोध पत्र के द्वारा विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया| शिवांश ने "उत्तराखंड राज्य में मिलेट्स और उद्यमशीलता" विषय पर देश के विभिन्न संस्थानों से आए विषय विशेषज्ञों के सम्मुख वैज्ञानिक चर्चा और अध्यक्षता सत्र में प्रतिभाग किया। उन्हें नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं के हितधारकों, किसानों, छात्रों के बीच अपने नवीन और तकनीकी विचारों को साझा करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्र की उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की| साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि...

कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत   फर्नीचर, कम्प्यूटर व खेलकूद का बजट शीघ्र जारी करने के निर्देश कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा सूबे में कलस्टर स्कूलों के गठन हेतु धरातल पर काम किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर बैठक का आयोजन कर सभी पहलुओं पर विचार करने को कहा गया है, ताकि आस-पास के विद्यालयों का विलय कर कलस्टर स्कूलों का गठन किया जा सके। प्रत्येक विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं एवं अन्य सामग्री के लिये बजट समय जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्चुअल कक्षाओं के संचालन को लेकर राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर स्कूलों के गठन को लेकर विभागी...

क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर

उत्तराखंड, देहरादून
कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में हुई भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर   रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर मंगलवार को जनपद के क्रौंच पर्वत मेंj स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महाराज ने दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रतिभाग कर रहे लोगों एवं दक्षिण भारत से आये अतिथियों का स्वागत करते ...

मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। इसके लिये अभियान जारी है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि सरकारी भूमि पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया है वे स्वयं उस अतिक्रमण को हटा लें, उन्होंने कहा कि कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात उनसे कही भी है। बनभूलपुरा हल्द्वानी में सरकारी भूमि के अतिक्रमण के सम्बंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भी जो भी विधि सम्मत होगा वह किया जायेगा। इस मामले में मा. न्यायालय के जो भी निर...

एसजीआरआरआइएमएण्डएचएस में ‘असैस्मैंट टूल-एम सी क्यू‘ पर कार्यशाला

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआरआइएमएण्डएचएस में ‘असैस्मैंट टूल-एम सी क्यू‘ पर कार्यशाला श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआइएमएण्डएचएस) की चिकित्सा शिक्षा इकाई (मेडिकल एजुकेशन यूनिट) के द्वारा सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शीर्षक ‘असैस्मैंट टूल-एम सी क्यू‘ था कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एस जी आर आर आई एम एण्ड एच एस के प्राचार्य प्रो0 डाॅं0 राम कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित करवा के मेडिकल काॅलेज की चिकित्सा शिक्षा इकाई फेकल्टी डाॅक्टरों व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन व चिकित्सा जगत में हो रही नवीन प्रगति से भी अवगत करवाता है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को जानकारी देते हुए एसजीआरआरआइएमएण्डएचएस की चिकित्सा शिक्षा इकाई के समन्वयकों डाॅं0 प्रो0 पुनीत ओहरी व डाॅं0 प्रो0 अंजलि चैधरी एवम् कार्यशाला की आयो...

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में किया 355 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज की गई योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा आने वाले समय में लोगों की आवश्यकताओ की पूर्ति होगी: सीएम धामी पेयजल की योजनाओ के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को बल मिलेगा और आमजन के घरों तक आसानी से पेयजल मिल पायेगा : धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में 355.27 करोड़ की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 287.36 करोड़ की 102 योजनाओं का शिलांयास तथा 67.91 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। यहा योजनायें विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निगम, जल ...

मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है: धामी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत...

राज्य सरकार देवभूमि को एक महत्वपूर्ण आयुष प्रदेश के रूप में स्थापित करने हेतु कृत संकल्पित है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में राष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन ‘होम्योकॉन- 2023’ का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने होम्योपैथिक पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लॉच किया। होम्योपैथी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया राज्य सरकार देवभूमि को एक महत्वपूर्ण आयुष प्रदेश के रूप में स्थापित करने हेतु कृत संकल्पित है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुअल क्रिश्चियन हैनिमैन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने होम्योपैथी के रूप में एक ऐसी उपचार पद्धति विकसित की, जो अत्यंत कारगर होने के साथ साथ किफायती भी थी। उन्होंने कहा कि शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूर्ण करने का एकमात्र साधन है। शरीर की रक्षा करना और उसे निरोगी बनाये रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। यदि मनुष्य निरोगी होगा तो, व...

25 मई से पंजीकरण व 10 जुलाई से शुरू होगा शैक्षिक सत्र : धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
विश्वविद्यालयों में समर्थ पोर्टल से होंगे प्रवेशः डा. धन सिंह रावत प्रत्येक छात्र-छात्रा 10 महाविद्यालयों के लिये कर सकता है आवेदन: धन सिंह रावत 25 मई से पंजीकरण व 10 जुलाई से शुरू होगा शैक्षिक सत्र : धन सिंह रावत   सूबे की उच्च शिक्षा को पूरी तरह डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिये इस बार राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किये जायेंगे। प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रवेश हेतु 10 महाविद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन करने सहूलियत मिलेगी। नये शैक्षणिक सत्र हेतु प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया आगामी 25 मई से शुरू कर दी जायेगी, जबकि कक्षाओं का विधिवत संचालन 10 जुलाई शुरू होगा। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी राजकीय वि...