Thursday, July 31News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को बनाया जाए और अधिक उपयोगी।  भ्रष्टाचार को मिटाने में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भी बनाया जाए सहयोगी।

भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को बनाया जाए और अधिक उपयोगी। भ्रष्टाचार को मिटाने में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भी बनाया जाए सहयोगी।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने शासकीय कार्य प्रणाली को पूर्णतः भ्रष्टाचार मुक्त करने के दिये हैं निर्देश सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मूल मंत्र को कार्य व्यवहार में लाये जाने पर दिया जाए ध्यान। भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को बनाया जाए और अधिक उपयोगी। भ्रष्टाचार को मिटाने में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भी बनाया जाए सहयोगी। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सतर्कता इकाइयों के प्रयासों को सराहा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शासकीय कार्य प्रणाली के साथ ही विभिन्न स्तरों पर होने वाले भ्रष्टाचार एवं गलत कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त हो यह हम सबका नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 76 परिवारों को हीटर और ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 76 परिवारों को हीटर और ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं।

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं जोशीमठ आपदा प्रभावित प्रभावितों के रहने-खाने एवं ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में कई गई है हीटर एवं ब्लोअर की व्यवस्था देहरादून। जोशीमठ आपदा प्रभावित इस समय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावितों के रहने-खाने से लेकर शीत से बचाने हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जहां आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों के रहने की व्यवस्था होटलों के अलावा राहत शिविरों में की गई है तो ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर आदि के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि आपदा प्रभावितों को किसी भी तरह की समस्या न होने पाए। जानकारी के अनुसार 76 परिवारों को हीटर और ब्लोअर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जो लोग होटल में ठहरे हैं उ...
जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ  अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई

जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई

उत्तराखंड, देहरादून
जोशीमठ में पानी का डिस्चार्ज घटकर 136 एल.पी.एम. हुआ अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए बताया है कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.62 करोड़ रूपये की धनराशि 242 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है। सचिव आपदा प्रबन्धन ने जानकारी दी है कि जोशीमठ में प्रारम्भ में निकलने वाले पानी का डिस्चार्ज जो कि 06 जनवरी 2023 को 540 एल.पी.एम. था, वर्तमान में घटकर 136 एलपीएम हो गया है। अस्थायी रूप से चिन्हित राहत शिविरों में जोशीमठ में कुल 650 कक्ष हैं जिनकी क्षमता 2919 लोगों की है तथा पीपलकोटी में 491 कक...
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस अधिवेशन में वन विभाग से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा होगी एवं राज्य की वन एवं पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चिंतन होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है, जिससे कार्य करने की गति में भी तेजी आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक वन विभाग द्वारा राज्य के विकास के लिए क्या योगदान दियाi जा सकता इसके लिए लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना होगा।       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें ईकोलॉजी एवं इकोनॉमी में समन्वय बनाकर आगे बढ़ना है। विकास कार्यों के सा...
2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी

2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
2025 तक उत्तराखण्ड शामिल होगा देश के अग्रणी राज्यों में: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजपुर रोड़ स्थित होटल में आयोजित राइजिंग उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रदेश के विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवम्बर, 2021 को बाबा केदार की भूमि से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था इसी का प्रतिफल है कि इस बार चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख से अधिक रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये रोड मैप पर तैयार कर कार्य किया जा रहा है। रोजगार और आर्थिकी को बढ़ावा देने के लिये पर्यटन कृषि बागवानी के क्षेत्र में योजनायें बनायी गयी है। प्रदेश में भूमि बैंक बना...
कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेषों तक स्थगित किया गया है: डॉ0 विनीता षाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेषों तक स्थगित किया गया है: डॉ0 विनीता षाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

उत्तराखंड, देहरादून
कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेषों तक स्थगित किया गया है: डॉ0 विनीता षाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ0 विनीता षाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगो में भ्रम की स्थिति बनी हुई है इसलिए विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेषों तक स्थगित किया गया है। महानिदेषक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर दिनांक 15.03.2022 के स...
प्रभावित किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है  राहत शिविरों में रहने वाले बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है

प्रभावित किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है राहत शिविरों में रहने वाले बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है

उत्तराखंड, देहरादून
जोशीमठ में विभिन्न तकनीकी संस्थानों द्वारा किये जा रहे सर्वेक्षण एवं अध्ययन कार्य निरन्तर जारी प्रभावित किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है राहत शिविरों में रहने वाले बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र में रह रही प्रसूता महिलाओं हेतु नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के पुख्ता इंतजाम जोशीमठ में राहत शिविरों में कक्षों की संख्या 615 से बढ़ाकर 650 कर दी गई है   अग्रिम राहत के तौर पर 3.27 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 218 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई   सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे ...
अब होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिया जायेगा शासनादेश निर्गत किया.. (मुख्यमंत्री धामी ने की थी घोषणा )

अब होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिया जायेगा शासनादेश निर्गत किया.. (मुख्यमंत्री धामी ने की थी घोषणा )

उत्तराखंड, देहरादून
अब होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिया जायेगा शासनादेश निर्गत किया.. (मुख्यमंत्री धामी ने की थी घोषणा ) होमगार्ड्स स्थापना दिवस-2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में उत्तराखण्ड शासन ने होमगार्ड्स को भी ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर ड्यूटी भत्ता दिये जाने का शासनादेश निर्गत किया है। पुलिस महानिरीक्षक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना ने बताया कि पूर्व में होमगार्ड्स के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होने पर सम्बन्धित होमगार्ड्स को किसी प्रकार का कोई भी ड्यूटी भत्ता नही दिया जा रहा था। जिससे होमगार्ड्स की आर्थिक स्थिती कमजोर हो जाती थी तथा मेहनती एवं कर्मठ होमगार्ड्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती थी। जिसको सबल बनाये जाने हेतु उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से होमगार्ड्स स्वयंसेवको के ड्यूटी के दौरान घायल/बीमार होन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र सिफ्ट किया गया है, शीतलहर के दृष्टिगत उन सभी परिवारों को हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र सिफ्ट किया गया है, शीतलहर के दृष्टिगत उन सभी परिवारों को हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्र के जिन परिवारों को अन्यत्र सिफ्ट किया गया है, शीतलहर के दृष्टिगत उन सभी परिवारों को हीटर एवं अलाव की पूरी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए कितनी धनराशि की आवश्यकता होगी, इसका गहनता से आंकलन किया जाए। जिलाधिकारी चमोली से लगातार समन्वय रखकर एवं स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर आंकलन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जो लोग विस्थापित होंगे, उनको स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ज...
प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने चमोलीसैंण में किया टीन सेड का उद्घाटन

प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने चमोलीसैंण में किया टीन सेड का उद्घाटन

उत्तराखंड, देहरादून
प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने चमोलीसैंण में किया टीन सेड का उद्घाटन   विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चमोलीगांव में द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्र पंचायत विकास निधि से निर्मित टीन सेड का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में राणा ने कहा कि चमोलीसैंण स्थित शमशान काली मन्दिर में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नही थी भक्तजनों को धूप वर्षा में काफी परेशानी होती थी इस सम्बन्ध में मैने अपने क्षेत्रपंचायत निधि से टिन सेड का निर्माण कार्य करवाया। मैं सभी भक्तजनों का मां काली मन्दिर के प्रागण में हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत करता हूं। काली मां की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे। रवीन्द्र प्रताप काली मन्दिर के पुजारी द्वारा भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी भक्त जनों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर खण्ड विकास...