धामी सरकार के चार साल, अनेक उपलब्धियां: उत्तराखंड में विकास, सुशासन और सख्त फैसलों का नया दौर
धामी सरकार के चार साल, अनेक उपलब्धियां: उत्तराखंड में विकास, सुशासन और सख्त फैसलों का नया दौर
देहरादून।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं।
यह अवधि राज्य के लिए अभूतपूर्व विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी निर्णयों की रही है।
राज्य सरकार ने जहां एक ओर शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को पाँच गुना तक बढ़ाया है, वहीं सेना के परमवीर चक्र से लेकर “Mention in Dispatches” तक सभी वीरता पुरस्कारों की राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है।
परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को मिलने वाली राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये किया गया है।
इसके साथ ही, शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु प्रदेश में “भव्य सैन्य धाम” का निर्माण भी क...
