Monday, October 19News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

उत्तराखड़ के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया युवाओ को भड़काने का आरोप, की अपील धैर्य बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखड़ के मंत्रियों ने विपक्ष पर लगाया युवाओ को भड़काने का आरोप, की अपील धैर्य बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं राजधानी में जुटे पथराव और लाठीचार्ज के बाद विपक्षी हमलों का जवाब देने के लिए धामी सरकार के मंत्री भी मैदान में उतर आए। उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही युवाओं से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं। सरकार के सभी मंत्रियों ने वीडियो बयान जारी कर युवाओं से अपील के साथ उन्हें आश्वस्त किया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी ने कहा कि सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पेपर लीक मामले में 55 लोगों को जेल भेजा...
युवा आंदोलन राजनैतिक षड्यंत्र, बहकावे मे न आकर धैर्य रखे युवा: भट्ट

युवा आंदोलन राजनैतिक षड्यंत्र, बहकावे मे न आकर धैर्य रखे युवा: भट्ट

उत्तराखंड, देहरादून
युवा आंदोलन राजनैतिक षड्यंत्र, बहकावे मे न आकर धैर्य रखे युवा: भट्ट देहरादून 9 फरवरी।   भाजपा ने युवाओं के आंदोलन को कांग्रेस का राजनैतिक षडयंत्र बताते हुए युवाओं से धैर्य बरतने और सरकार के कदमों पर विश्वास जताने की अपील की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेश के युवाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह कानून अपने हाथ में नही ले सकते है लिहाज़ा उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे षडयंत्र को लेकर जांच की मांग की है । महेंद्र भट्ट ने युवाओं से धैर्य बनाये रखने और किसी के बहकावे में नही आने की अपील की और आरोप लगाया कि काँग्रेस पार्टी शुरुआत से ही युवाओं को भड़काने में लगी हुई थी क्योंकि वह सरकार की नियुक्ति प्रकरणों में की जा रही कठोरतम कार्यवाही और उसपर जनता की संतुष्टि को हजम नही कर पा रही थी । जिस तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं उससे संदेह है कि कांग्रेस व अन...
विपक्ष ने की सियासत / षड्यंत्र ऒर ऒर मुख्यमंत्री धामी लाये सख्त प्रावधान, नकल माफिया को होंगी उम्रकैद व 10 करोड़ जुर्माना, परीक्षार्थियों को 10 साल जेल.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

विपक्ष ने की सियासत / षड्यंत्र ऒर ऒर मुख्यमंत्री धामी लाये सख्त प्रावधान, नकल माफिया को होंगी उम्रकैद व 10 करोड़ जुर्माना, परीक्षार्थियों को 10 साल जेल.. पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
विपक्ष ने की सियासत / षड्यंत्र ऒर ऒर मुख्यमंत्री धामी लाये सख्त प्रावधान, नकल माफिया को होंगी उम्रकैद व 10 करोड़ जुर्माना, परीक्षार्थियों को 10 साल जेल.. पढ़े पूरी रिपोर्ट सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाएंगे। देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून हम लेकर आ रहे हैं। उत्तराखंड में जल्द ही देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लागू होने वाला है। इसमें नकल माफिया को उम्रकैद, 10 करोड़ तक जुर्माना और नकल माफिया से मिलकर नकल करने वाले अभ्यर्थियों को भी 10 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। अगर राजभवन इस पर 12 फरवरी से पहले मुहर लगा देता है तो यह कानून पटवारी-लेखपाल भर्ती से ही लागू हो जाएगा।   नकल माफिया पर यह होगी कार्रवाई कोई व्यक्ति, परीक्षा केंद्र के प्रबंधतंत्र, कोचिंग संस्थान, प्रिंटिंग प्रेस...
युवाओं ने जिस आंदोलन को सरकार पर दबाव के लिए शुरू किया था, वह देखते ही देखते एक उपद्रव में बदल गया पढ़े पूरी रिपोर्ट

युवाओं ने जिस आंदोलन को सरकार पर दबाव के लिए शुरू किया था, वह देखते ही देखते एक उपद्रव में बदल गया पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
युवाओं ने जिस आंदोलन को सरकार पर दबाव के लिए शुरू किया था, वह देखते ही देखते एक उपद्रव में बदल गया पढ़े पूरी रिपोर्ट भर्ती परीक्षाओं में धांधली का विरोध कर रहे बेरोजगार युवाओं का यह आंदोलन देखते ही देखते दिशाविहीन हो गया। युवाओं के नेताओं को ही पता नहीं चला कि कब उनके हाथ से नियंत्रण चला गया। ऐसे में युवाओं ने अपने नेताओं की ही सुननी बंद कर दी। एक रेस्टोरेंट में नेताओं को अफसरों ने वार्ता के लिए बुलाया लेकिन बाहर मौजूद युवाओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। यहीं से मामला बिगड़ गया और पुलिस को बल प्रयोग करने का फैसला लेना पड़ा।   दरअसल, बृहस्पतिवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता की कोशिश कर रहे थे। कुछेक युवाओं ने वार्ता का प्रयास किया तो दूसरों ने हल्ला मचाते हुए उन्हें रोक लिया। मजबूरन अधिकारियों को वहां से जाना पड़ा। जिलाधिकारी सोनिका भी एक बार...

देहरादून मे प्रदर्शन के दौरान कही युवा गिरफ्तार, लाठीचार्ज .. पत्थरबाजी के बाद सीएम ने दिए पूरी घटना पर मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश.. तो पथराव करने वाले बाहरी तत्व, की हो रही पहचान बोले एसएसपी

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून मे प्रदर्शन के दौरान कही युवा गिरफ्तार, लाठीचार्ज .. पत्थरबाजी के बाद सीएम ने दिए पूरी घटना पर मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश.. तो पथराव करने वाले बाहरी तत्व, की हो रही पहचान बोले एसएसपी     आक्रोश बढ़ता देख ऒर पुलिस के कही बार समझाने के बाद ज़ब नहीं युवा माने तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भड़के युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें दौड़ा दिया। पीएसी की मदद से लाठीचार्ज कर युवाओं को तितर-बितर किया गया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो करीब 300 युवाओं को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेजा गया। इस प्रदर्शन और उपद्रव के दौरान कई युवा बेहोश भी हुए। साथ ही पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। युवाओं की पत्थरबाजी से कई दुकानों और पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।   पथराव करने वाले बाहरी तत्व, हो रही पहचान : एसएसपी एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान थारु राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच कर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। धामी ने कॉलेज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा की।

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम धामी पहुंचे अपनी पुराने विद्यालय, पुरानी यादें साझा की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चो से किया संवाद, बढ़ाया हौंसला.. थारू राजकीय इण्टर कॉलेज पहुंचे सीएम धामी बच्चों के बीच स्कूली दिनों को याद कर हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान थारु राजकीय इंटर कॉलेज पहुंच कर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। धामी ने कॉलेज पहुंच कर अपनी पुरानी यादें ताजा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे और लिखने के लिए तख्ती का उपयोग किया करते थे। उन्होंने कहा कि उनके आगे बढ़ने में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ए...

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्पादों की सराहना की, कहा उत्तराखण्ड आरगैनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर कर रहा प्रशंसनीय कार्य

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड आरगैनिक कमोडिटी बोर्ड मिलकर तैयार करेगा जैविक खेती उत्पादन का आधुनिक माॅडल राज्य सरकार के जैविक खेती के विशेषज्ञों ने श्री महाराज जी से की मुलाकत सरकार की ओर से जैविक उत्पाद व विवरणिका भेंट की   श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उत्पादों की सराहना की, कहा उत्तराखण्ड आरगैनिक कमोडिटी बोर्ड जैविक उत्पादों पर कर रहा प्रशंसनीय कार्य   देहरादून। उत्तराखण्ड के किसानों को जैविक खेती की आधुनिक उपयोगिता समझाने हेतु एसजीआरआर विश्वविद्यालय का कृषि संकाय विशेष पहल करने जा रहा है। उत्तराखण्ड आरगैनिक कमोडिटी बोर्ड व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखण्ड के अलग अलग क्षेत्रों के वातावरण और भौगोलिक परिस्थितियों का मूल्यांकन कर कृषि विशेषज्ञ किसानों के लिए जैविक खेती के आधुनिक माॅडल की आधारशिला ...

जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में आयोजित होंगे सेमिनारः डॉ. धन सिंह रावत राज्य विश्वविद्यालयों का देश के नामी विश्वविद्यालयों से होगा टीचिंग शेयरिंग अनुबंध देहरादून में आयोजित होगा संस्कृत छात्रों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भारत को वर्ष 2023 के लिये जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग राज्य के 15 विश्वविद्यालयों में जी-20 की थीम से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित करेगा। इसके लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो0 एन.के. जोशी को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन के लिये राज्य विश्वविद्यालयों को देश-विदेश के नामी विश्वविद्यालयों के साथ टीचिंग शेयरिंग के लिये अनुबंध करना होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया क...
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह राणा ने किया प्रतिभाग आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में पंचायती राज विकास द्वारा आयोजित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सौजन्य से केल्क द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रधान ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर कु0 काजल नेगी ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान में कम्यूटर आधारित अहारण वितरण एवं अन्य विभागीय जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कम्यूटर आधारित प्रशिक्षण पूर्व में ही आयोजित हो जाने चाहिए थे,जिससे सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी क...