Sunday, December 28News That Matters

Uncategorized

विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना  10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।

Uncategorized
  विधायक निधि से सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना 10 लाख रुपये की लागत से बना 20 किलोवाट का संयंत्र, स्थानीय जरूरतों को करेगा पूरा।     देहरादून 22 जून। रविवार को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित डाकरा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से निर्मित हुए 20 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 10 लाख की लागत से निर्मित यह सोलर प्लांट डाकरा स्थित गुरुद्वारा में स्थापित किया गया है और लगभग 3000 यूनिट प्रतिमाह बिजली का उत्पादन इस सयंत्र के माध्यम से होगा।   उद्घाटन के बाद अपने सम्बोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जब मैंने आप सबके बीच यह घोषणा की थी कि गुरुद्वारा साहिब परिसर में 20 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, तब वह सिर्फ एक घोषणा नहीं थी, ...
योग अब केवल साधना नहीं, बल्कि भारत की तरफ से विश्व को दिया गया ऐसा संदेश है, जो धर्म, जाति और सीमाओं से परे जाकर आत्मिक शांति का मार्ग दिखाता है। और इस शांति के दीप को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण से प्रज्वलित किया है      

योग अब केवल साधना नहीं, बल्कि भारत की तरफ से विश्व को दिया गया ऐसा संदेश है, जो धर्म, जाति और सीमाओं से परे जाकर आत्मिक शांति का मार्ग दिखाता है। और इस शांति के दीप को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण से प्रज्वलित किया है    

Uncategorized
  योग अब केवल साधना नहीं, बल्कि भारत की तरफ से विश्व को दिया गया ऐसा संदेश है, जो धर्म, जाति और सीमाओं से परे जाकर आत्मिक शांति का मार्ग दिखाता है। और इस शांति के दीप को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण से प्रज्वलित किया है आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड ने पूरे विश्व को एक ऐतिहासिक संदेश दिया। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की शांत वादियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 देशों के राजदूतों के साथ योग कर “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भारतीय अवधारणा को साकार किया। योग, जो भारत की आत्मा है—आज वह गैरसैंण से पूरे विश्व में गूंज रहा है। उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण आज न सिर्फ योग का केंद्र बनी, बल्कि भारतीय संस्कृति के एक वैश्विक दूत के रूप में उभरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब विदेशी राजदूतों के साथ योग किया, तो यह दृश्य पूरी दुनिय...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई   

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई  

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई     श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने अपने संदेश में कहा कि योग हज़ारो साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। नियमित योगाभ्यास को न सिर्फ शरीर की मजबूती बल्कि मन की शांति के लिए भी अपनाया जाता है। आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। श...
गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना :धामी      

गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना :धामी    

Uncategorized
  गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की होगी स्थापना :धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण एवं 8 देशों के डेलिगेट्स के साथ योग किया। योग कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योग नीति पर आधारित पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्य में योग नीति का औपचारिक शुभारंभ भी किया। उन्होंने "एक वृक्ष, योग के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा परिसर में सेब का पौधा भी लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को ब...
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की      

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की    

Uncategorized
  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों, कार्मिकों, विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेटों तथा उधमसिंह नगर जनपद से पधारे नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योगाभ्यास के बाद कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग की जननी भारत ने इसे विश्व पटल पर लाया है। आज देश के 175 देश एक ही समय पर योग कर रहे थे। योग का अर्थ जोड़ना है और पीएम मोद...
उत्तराखण्ड को योग के वैश्विक केंन्द्र के रूप में उभरने का कार्य किया जा रहा है   

उत्तराखण्ड को योग के वैश्विक केंन्द्र के रूप में उभरने का कार्य किया जा रहा है  

Uncategorized
  उत्तराखण्ड को योग के वैश्विक केंन्द्र के रूप में उभरने का कार्य किया जा रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी विदेशी राजनयिकों और सुप्रसिद्ध योगाचार्य का स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सभी को प्रतीक चिन्ह और उत्तराखंडी टोपी देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मेक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के उपस्थित राजदूत व अन्य उच्चधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग और आयुष की वैश्विक राजधानी है। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के नेतृत्व और आग्रह पर पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में प्रधानमंत्री जी के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र संघ में 1...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट   

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट  

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व चिकित्सा में देगा छूट देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों को शिक्षा व उपचार में छूट प्रदान करेगा। राज्य आंदोलनकारियों की परेशानी को देखते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल की है। शुक्रवार को राज्य सरकार में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल एवं उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने देहरादून के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सुभाष बड़थ्वाल एवम् प्रदीप कुकरेती ने श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज को राज्य आंदोलनकारियों की परेशानियों एवम् वस्तु स्थिति से अवगत...
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल   

भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल  

Uncategorized
भराड़ीसैंण, गैरसैंण की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल   भराड़ीसैंण। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने 8 देशों के राजदूत / उच्चायुक्त/ प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में पहुंचे। भराड़ीसैंण पहुंचते ही विदेशी मेहमानों ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली से भरी वादियाँ, स्वच्छ वातावरण देखा तो वो सभी अभिभूत नज़र आए। उन्होंने गैरसैंण की तारीफ करते हुए इस क्षेत्र को अद्भुत और हर रूप से समृद्ध स्थल बताया। *छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से हुआ अतिथियों का स्वागत* जब 8 देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि भराड़ीसैंण, गैरसैंण पहुंचे, तो उनके स्वागत में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। छोलिया नृत्य और पारंप...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में अब तक 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में अब तक 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं।  

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में अब तक 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं।   उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। हरिद्वार जनपद में आज 4 और अवैध मदरसों को सील किया गया, जिससे जिले में कुल सील किए गए मदरसों की संख्या 85 हो गई है। इसी क्रम में अब तक ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 मदरसा सील किया जा चुका है। सीएम धामी के नेतृत्व में शुरू की गई यह मुहिम केवल कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक भी बन चुकी है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि उत्तराख...
उपाध्यक्ष को इंदिरा मार्केट में तृतीय पक्ष संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई      

उपाध्यक्ष को इंदिरा मार्केट में तृतीय पक्ष संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई    

Uncategorized
  उपाध्यक्ष को इंदिरा मार्केट में तृतीय पक्ष संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई       आज दिनांक 19.06.2025 को उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा कार्यवाही की गयीः- 1. प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में मानचित्र शमन हेतु प्रत्येक माह में 02 बार शमन कैम्प लगायें व प्रथम कैम्प ऋषिकेश व द्वितीय कैम्प विकास नगर में लगाये जाने के जाने के निर्देश दिये व इस क्रम में प्राधिकरण के विभिन्न स्थानों पर कैम्प लागाये जाय। 2. आम जन मानश की सुविधा हेतु कार्यालय में पृथक से एक हैल्प डैस्क स्थापित किया जायेगा जिसमें को मानचित्र स्वीकृति शमन व प्राधिकरण की आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायीं जायेगी। 3. लैण्ड पूलिंग तहत भूमि क्रय कि...