चम्पावत में सड़क, पुल, हैंडपंप और सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर धामी का फोकस
चम्पावत में सड़क, पुल, हैंडपंप और सोलर लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर धामी का फोकस
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को “आदर्श जनपद” के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विकास के लिये चम्पावत में प्रशिक्षण हेतु टाइप-3/4 आवासीय परिसर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का निर्माण के साथ डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने 1000 परिवारों को मौन पालन (मधुमक्खी पालन) ...
