
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर जिलों में भी हों इन्वेस्टर्स समिट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा, सहारनपुर, आजमगढ़, झांसी और मुरादाबाद मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद व विधायकगणों के साथ क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय जनभावनाओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल निर्णय के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इससे पूर्व विगत दिवस सहारनपुर, आजमगढ़, झांसी और मुरादाबाद मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ भी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समग्र विकास के लिए हमें 'रिफॉर्म, परफॉर्म ट्रांसफॉर्म' का मं...