सरहद की निगहबानी को तैयार देश के भावी सैन्य अफसर, शानदार परेड का किया प्रदर्शन
शनिवार को भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। इसके अलावा सात मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेकर अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बनेंगे। मुख्य परेड से पहले बृहस्पतिवार को अकादमी में कमांडेंट परेड का आयोजन किया गया।
देश के भावी सैन्य अफसर सरहद की निगहबानी को पूरी तरह से तैयार हैं। मुख्य परेड से पहले बृहस्पतिवार को भावी सैन्य अफसरों ने आईएमए के गीत की धुन पर शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड में सीना चौड़ा किए सधे हुए कदम और शानदार ड्रिल ने जेंटलमैन कैडेट्स के आईएमए में लिए प्रशिक्षण को सार्थक साबित किया। आईएमए कमांडेंट ले. जनरल विजय कुमार मिश्रा ने परेड की सलामी ली।
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड कल (शनिवार) आयोजित की जाएगी। इस दिन भारतीय सेना को 332 युवा अफसरों की टोली मिल जाएगी। इसके अलावा सात मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से कड़ा प्रशिक्षण लेक...
