Friday, May 29News That Matters

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा — बाबा केदार के आशीर्वाद से उत्तराखंड निरंतर प्रगति कर रहा है   

मुख्यमंत्री ने कहा — बाबा केदार के आशीर्वाद से उत्तराखंड निरंतर प्रगति कर रहा है  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा — बाबा केदार के आशीर्वाद से उत्तराखंड निरंतर प्रगति कर रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कपाटबंदी के मौके श्री केदारनाथ धाम पहुंच, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मुख्यमंत्री ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र केदारनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी खास तौर पर केदारनाथ पहुंचे, उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु पहुंचे हैं...
हर मासूम की पीड़ा को समझने वाला नेतृत्व — पुष्कर सिंह धामी दर्द बांटने निकले मुख्यमंत्री, हर जरूरतमंद बच्चे के साथ हैं कंधे से कंधा मिलाकर

हर मासूम की पीड़ा को समझने वाला नेतृत्व — पुष्कर सिंह धामी दर्द बांटने निकले मुख्यमंत्री, हर जरूरतमंद बच्चे के साथ हैं कंधे से कंधा मिलाकर

Uncategorized, आपकी सरकार, उत्तराखंड
  हर मासूम की पीड़ा को समझने वाला नेतृत्व — पुष्कर सिंह धामी दर्द बांटने निकले मुख्यमंत्री, हर जरूरतमंद बच्चे के साथ हैं कंधे से कंधा मिलाकर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री जी ने कोटद्वार (जिला पौड़ी गढ़वाल) निवासी श्रीमती प्रीति नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशांत नेगी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती प्रीति नेगी ने अपने पुत्र, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है, के उपचार हेतु सहायता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र प्रेषित किया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने व्यक्तिगत रूप से श्रीमती नेगी से संपर्क साधा और बालक सुशांत के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर कह...
डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को दिए निर्देश – आपदा रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाएं, राहत कार्यों की रिपोर्ट रोजाना दें   

डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को दिए निर्देश – आपदा रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाएं, राहत कार्यों की रिपोर्ट रोजाना दें  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को दिए निर्देश – आपदा रेस्टोरेशन कार्यों में तेजी लाएं, राहत कार्यों की रिपोर्ट रोजाना दें   मा0 मुख्यमंत्री के आपदाग्रस्त क्षेत्र में भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिले के आला अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक करते हुए संग ग्राउण्ंड जीरो पर समीक्षा की। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न विभागों की परियोजनाआंे एवं सड़क आदि रेस्टोरेशन कार्य का फीडबैक लिया।  डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही तलब करते हुए विभागवार पुनर्निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक निर्माण कार्याें की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो...
सीएम धामी ने कहा — प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी   

सीएम धामी ने कहा — प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  सीएम धामी ने कहा — प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता हमारी प्रतिबद्धता, भर्ती प्रक्रिया अभियान की तरह जारी रहेगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती प...
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों से लेकर रेल सेवाओं तक हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों से लेकर रेल सेवाओं तक हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है  

आपकी सरकार, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों से लेकर रेल सेवाओं तक हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बिहार के गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के समर्थन में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ सम्मिलित होकर जनता से एनडीए को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवेशकांत सिंह ने विधायक रहते हुए इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। जनता के जोश और उत्साह को देखकर यह स्पष्ट है कि इस बार देवेशकांत जी पिछली बार की तुलना में और अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की डबल इंजन सरकार ने बिहार में अभूतपूर्व व...
बंशीधर तिवारी की चुप्पी नहीं, उनकी पीड़ा बोल रही है”      

बंशीधर तिवारी की चुप्पी नहीं, उनकी पीड़ा बोल रही है”    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
बंशीधर तिवारी की चुप्पी नहीं, उनकी पीड़ा बोल रही है"   एक अफसर... जिसकी ज़िंदगी का हर दिन राज्य के नाम रहा। जिसने सूचना के माध्यम से सरकार और जनता के बीच एक भरोसे का पुल बनया आज वही अफसर, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी , सोशल मीडिया की झूठी अफवाहों का शिकार बन गए हैं। ये "आरोप नहीं, यह आत्मा पर प्रहार है" तस्वीरों के पीछे का सच अक्सर लोग नहीं देख पाते। शब्दों की दुनिया में जब चरित्र पर आघात होता है, तो वह सिर्फ सम्मान नहीं छीनता — वह एक जीवन की मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा को अपमान के अंधेरे में धकेल देता है। डीज़ी सूचना ने कहा कि "मेरे खिलाफ बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं…" — ये शब्द किसी साधारण अधिकारी के नहीं थे। ये उस व्यक्ति की पीड़ा थी जिसने सूचना विभाग को न केवल पेशेवर गरिमा दी, बल्कि खुद की पहचान एक सादगी भरे, इंसान के रूप में पेश करी.. और बोलता है उत्तराखंड "यह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।  

आपकी सरकार, उत्तराखंड, देहरादून
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के छीनीगोठ में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” में प्रतिभाग कर महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमशीलता और पारंपरिक कौशल का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बेटियों के उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “महिलाओं की भागीदारी से ही ‘विकसित उत्तराखण्ड’ का सपना साकार होगा। राज्य सरकार महिलाओं को केवल सहयोग नहीं दे रही, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्सव स्थल पर लगे विभिन्न लाइव स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं के श्रम व कौशल को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। उन्होंने न केवल प्रदर्शनी देखी, बल्कि महिलाओं की गतिविधिय...
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।   

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।  

उत्तराखंड
  प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में निरंतर हो रहे कार्य।   केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि को दोगुना करने के निर्णय पर उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के उन वीर सपूतों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये, शिक्षा अनुदान को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये तथा विवाह अनुदान को 50,000 रुपये से...
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण      

मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण    

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 215 ऊँचे तिरंगे का लोकार्पण     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा खटीमा में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोलर प्रदर्शनी भी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचाय...
बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!   

बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!  

उत्तराखंड
बिना भाषण, बिना प्रचार – DM ने जो किया, वो दिल जीत गया!   विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते हुए बताया कि उनका बेटा शत्प्रतिशत् विकलांग है तथा 1 बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को लोन की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष है उनकी आर्थिक स्थिति खराब है ऋण किस्त जमा नही कर सकती है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बैंक ने व्यथित विधवा शोभा रा...