Friday, May 29News That Matters

आपकी सरकार

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान तेज

आपकी सरकार
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान तेज       एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अ...

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

आपकी सरकार
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री जी के " मन की बात" कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान...

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2026 तक पूर्ण कर लोकार्पण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2026 तक पूर्ण कर लोकार्पण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक, भौगोलिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने दिल्ली से मेरठ के बीच आरआरटीएस (Regional...

मुख्यमंत्री धामी के निर्णय से 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं को ₹133.68 करोड़ की टाइड ग्रांट की पहली किश्त जारी की गई

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के निर्णय से 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं को ₹133.68 करोड़ की टाइड ग्रांट की पहली किश्त जारी की गई   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज एवं खेल अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। *हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति* ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी डेवलपमेंट वर्क्स’ के अंतर्गत ₹66.34 करोड़ की परियोजना को व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह परियोजना भारत सरकार की SASCI योजना के तहत स्वीकृत है। प्रथम चरण में ₹10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे हर की पौड...

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है

आपकी सरकार
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग से संबंधित प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति ...

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

आपकी सरकार
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्य...

तन्वी केस में नए सवाल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का किया जिक्र आत्महत्या से पहले क्या हुआ?

आपकी सरकार
  तन्वी केस में नए सवाल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का किया जिक्र आत्महत्या से पहले क्या हुआ?   डॉक्टर तन्वी मौत मामला: आत्महत्या या कुछ और? कई सवालों के बीच निष्पक्ष जांच की मांग देहरादून। Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences की पीजी डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध मौत अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है? उठ रहे बड़े सवाल क्या डॉक्टर तन्वी की मौत आत्महत्या है या हत्या? आत्महत्या से पहले कोई लिखित शिकायत क्यों नहीं की गई? कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला? मात्र 2 महीने बाद पीजी पूरा कर एसआरशिप शुरू करने वाली तन्वी ऐसा कदम क्यों उठाती? घटनाक्रम पर सं...

मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

आपकी सरकार
मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो हमें नारी शक्ति के सम...

धामी कैबिनेट का निर्णय: उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 की धारा 36 के तहत स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के उपबन्ध एवं नियमन हेतु परिनियम के प्रख्यापन को स्वीकृति

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का निर्णय: उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 की धारा 36 के तहत स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के उपबन्ध एवं नियमन हेतु परिनियम के प्रख्यापन को स्वीकृति   *कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय* 1. लोक निर्माण विभाग के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) समर्थित पुल सुधार परियोजना उत्तराखण्ड के तहत ली गई कंसलटेंसी के 01 करोड़ से ऊपर की धनराशि के टेण्डर को मंत्रीमण्डल द्वारा दिया गया अनुमोदन। 2. न्याय विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में सेवारत न्याययिक अधिकारियों को वाहन क्रय करने हेतु नाॅमिनल इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रूपये तक साॅफ्ट लोन की सुविधा अनुमान्य किये जाने का कैबिनेट द्वारा किया गया अनुमोदन। इसके तहत इंटरेस्ट रेट इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए 4 प्रतिशत तथा अन्य वाहनों के लिए 5 प्रतिशत है। 3. वन विभाग के अन्तर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकार...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून की आवासीय योजनाओं को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, आईएसबीटी के सभी HIG फ्लैट पूरी तरह बुक

आपकी सरकार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में देहरादून की आवासीय योजनाओं को मिला जबरदस्त प्रतिसाद, आईएसबीटी के सभी HIG फ्लैट पूरी तरह बुक देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की आवासीय योजनाएं अब आमजन की पहली पसंद बनती जा रही हैं। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। आईएसबीटी हाउसिंग योजना के सभी HIG फ्लैट “पहले आओ-पहले पाओ” आधार पर पूरी तरह बुक हो चुके हैं, जबकि आमवाला तरला में निर्माणाधीन आवासीय योजना के एचआईजी श्रेणी के फ्लैट भी पूरी तरह बुक हो चुके हैं। जून 2024 में दोबारा लॉन्च के बाद से ही इस योजना के प्रति लोगों का आकर्षण लगातार बढ़ा है, जो अब पूरी बुकिंग के रूप में सामने आया है। *गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी सबसे बड़ी ताकत* एमडीडीए की योजनाओं की सफलता के पीछे निर्माण की उच्च गुणवत्ता और पारदर्शी प्रक्रिया सबस...