Friday, November 6News That Matters

Author: admin

नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाएगी धामी सरकार

आपकी सरकार
  नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाएगी धामी सरकार   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन का प्रत्येक विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। आज सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों की समीक्षा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटन प्रबंधन, राजस्व, नशा मुक्ति, अभियोजन, कारागार सुधार एवं जनशिकायत निवारण से जुड़े विषयों पर गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस...

गीता धामी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की

Uncategorized
गीता धामी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की     सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव की सफलता हेतु विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजन कर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं मंगलमय आयोजन की कामना की। पूजन उपरांत गीता धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा संकल्प फाउंडेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ बैठक कर महोत्सव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा आयोजन को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनसरोकारों से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गीता धामी...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश

Uncategorized
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश   विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी, तथा श्री गुरु राम राय इं...

जनता पूछ रही सवाल—इतने मुकदमों के बीच कैसे विधायक बने अरविंद पाण्डेय?

Uncategorized
  जनता पूछ रही सवाल—इतने मुकदमों के बीच कैसे विधायक बने अरविंद पाण्डेय?     *गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज रहे आपराधिक मुकदमों का विस्तृत विवरण न्यायालयीन दस्तावेज़ों के माध्यम से सामने आया है। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1987 से 2011 के बीच अरविंद पाण्डेय का नाम 20 से अधिक आपराधिक मामलों में अभियुक्त के रूप में दर्ज किया गया। इन मुकदमों में मारपीट, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, डकैती, हत्या तथा एससी/एसटी अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल रहीं।* *अलग-अलग समय पर ये मुकदमे काशीपुर, गदरपुर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हुए, जिनकी सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट से लेकर जिला एवं सत्र न्यायालयों तक चली।*   📂 *अरविंद पाण्डेय के खिलाफ दर्ज मुकदमों का केस-दर-केस ब्यौरा* 1️⃣ केस क्र० 189A/87 (...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, कपाट बंद होने के बाद भी लौट रही रौनक

आपकी सरकार, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, कपाट बंद होने के बाद भी लौट रही रौनक       शीतकाल में पहाड़ पर इस बार भी वीरानी नहीं है, जो कि चार धामों के कपाट बंद हो जाने के बाद अक्सर दिखाई देती थी। पिछले वर्ष से शुरू हुई शीतकालीन यात्रा के बाद पहाड़ में तस्वीर बदली हुई है। यात्रियों की चहल-पहल सुखद अनुभूति करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल भर पहले उत्तराखंड आकर जिस शीतकालीन यात्रा का प्रमोशन किया था, वह अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार के भगीरथ प्रयासों से उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा एक नया अध्याय लिख रही है। चारों धामों से संबंधित पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा और खरसाली जैसे शीतकालीन प्रवास स्थलों तक देश-दुनिया के यात्री अच्छी-खासी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस बार चार धाम यात्रा के कपाट बंद होने के बाद से अभी तक 34,1...

मुख्यमंत्री धामी ने यह उल्लेख किया कि पारंपरिक गीत-संगीत और वेशभूषा के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान स्पष्ट रूप से सामने आती है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने यह उल्लेख किया कि पारंपरिक गीत-संगीत और वेशभूषा के माध्यम से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान स्पष्ट रूप से सामने आती है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड महोत्सव रोहिणी सीजन–02’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखण्डी, लोक कलाकार, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत को समर्पित इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ‘उत्तराखण्ड के सितारे’ सम्मान से सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सौरभ जोशी, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज गोरखेला तथा लोक गायिका कल्पना चौहान क...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गोसदनों में पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और उपचार सुनिश्चित करने पर दिया जोर

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने गोसदनों में पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और उपचार सुनिश्चित करने पर दिया जोर     जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय निराश्रित गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। जिसमें गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण, गोसदन के सुचारू संचालन और नए गोसदनों की स्थापना कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत नवीन गौशालाओं के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और मुख्य विकास अधिकारी को कार्यदायी संस्था द्वारा संचालित निर्माण कार्यो की नियमित प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में तीन गोसदनों को राजकीय मान्यता प्रदान किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें श्री हंस कालू सिद्व बाबा जी गौशाला ट्रस्ट, डोईवाला तथा गुरु राम राय एजुकेशन मिशन दरबार साहिब द्वारा देहरादून ...

अरविंद पांडेय पर गंभीर आरोप, शिकायतकर्ता संजय बंसल कोई सामान्य व्यक्ति नहीं!

Uncategorized
अरविंद पांडेय पर गंभीर आरोप, शिकायतकर्ता संजय बंसल कोई सामान्य व्यक्ति नहीं!       संघ पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की शिकायत से गरमाया भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का मामला देहरादून/गदरपुर। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़ा एक मामला इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक अरविंद पांडेय सोमवार को पूर्व सूचना के साथ समर्थकों के दलबल सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने स्वयं को हर प्रकार की जांच के लिए तैयार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल हैं। शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के अनुसार उनके पिता टेक राम बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े पदों पर रहे ह...

मुख्यमंत्री धामी की खनन नीति का असर, उत्तराखंड का सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार पहुंचा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की खनन नीति का असर, उत्तराखंड का सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ के पार पहुंचा   खनन गतिविधियों को लेकर सामान्य तौर लोगों में नकारात्मक अवधारणा रहती है। लेकिन उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खनन आवंटन और खनन परिवहन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ ही अवैध खनन पर सख्ती दिखाई, इसी का नतीजा है कि डेढ़ साल से कम समय में सालाना खनन राजस्व 300 करोड़ से 1200 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने सितंबर 2024 को नई खनन नीति लागू की थी। नई खनन नीति में ई निलामी के जरिए खनन लॉट आवंटन, खनन गतिविधियों की सेटेलाइट निगरानी जैसे कई नए प्रयोग किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस- प्रशासन को भी अवैध खनन पर सख्ती दिखाने के निर्देश दिए। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। सितंबर 2024 से पहले राज्य को खनन स...

शान-शौकत और दिखावे से दूर रहकर बंशीधर तिवारी ने बालिका छात्रावास में समय बिताकर मानवीय प्रशासन का संदेश दिया

आपकी सरकार
  शान-शौकत और दिखावे से दूर रहकर बंशीधर तिवारी ने बालिका छात्रावास में समय बिताकर मानवीय प्रशासन का संदेश दिया   देहरादून। जब प्रशासनिक पद, प्रोटोकॉल और औपचारिकता की दीवारें टूटती हैं, तब शासन का एक मानवीय चेहरा सामने आता है। ऐसा ही दृश्य एक बार फिर देहरादून के बनियावाला क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अपर सचिव मुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं महानिदेशक सूचना एवं लोकसम्पर्क विभाग IAS बंशीधर तिवारी ने अपना जन्मदिन किसी शान-शौकत या भव्य आयोजन के बजाय नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ सादगी एवं संवेदना के साथ मनाया। यह कोई एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है, जिसे वे हर साल चुपचाप सादगी के साथ निभाते हैं। इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा के विकासखंड बनियावाला क्षेत्र में स्थित ...