Friday, November 6News That Matters

Author: admin

संकल्प सेवा फाउंडेशन का संकल्प ही सेवा करना है : राज्यपाल

Uncategorized
संकल्प सेवा फाउंडेशन का संकल्प ही सेवा करना है : राज्यपाल       सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 "संस्कृति से समृद्धि की ओर" में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने कहा कि संकल्प सेवा फाउंडेशन, निरंतर राज्य में जन सेवा को आगे बढ़ा रहा है। फाउंडेशन का संकल्प ही सेवा करना है। उन्होंने कहा हम अपने जीवन में संकल्प से ही आगे बढ़ सकते हैं इसलिए इस शब्द की महत्वता और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा हमने संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने संस्कृति अपनी धरोहर पर गर्व और प्रेम करें। उन्होंने कहा श्रीमती गीता धामी निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में इस सं...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान     आज दिनांक 05 फरबरी दिन बृहस्पतिवार 2026 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 34वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पार्षद संतोख सिंह नागपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित किया गया । संजीव विज (मीडिया प्रभारी, भाजपा) द्वारा बताया गया कि आयोजन में मुख्य रूप से राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजान दास, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल एवं महानगर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, हरीश डोरा, अर्चित डावर, सुनील मैसन व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल पार्षद, विजय कोहली, योगेश व्यास, हरजीत सिंह, सतीश साहनी, रमन अलग, चंदन दुआ, तरनदीप सिंह मनी, दीप...

मुख्यमंत्री  धामी के कुशल नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम से 13 जिलों में 574 कैंप, 4 लाख 55 हजार 790 नागरिकों की सहभागिता

Uncategorized
मुख्यमंत्री  धामी के कुशल नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम से 13 जिलों में 574 कैंप, 4 लाख 55 हजार 790 नागरिकों की सहभागिता       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित जनसमाधान का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। दिनांक 06 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 574 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें से 12 कैंप आज आयोजित किए गए। इन कैंपों के माध्यम से अब तक 4 लाख 55 हजार 790 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की है, जबकि आज अकेले 13 हजार 489 लोगों ने कैंपों में अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अ...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित सप्तऋषि आश्रम मैदान (भारत माता मंदिर के समीप, सप्त सरोवर मार्ग) में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सनातन चेतना के जीवंत प्रतीक आप सभी संत-महात्मा, धर्मगुरु एवं श्रद्धालुजन, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित सप्तऋषि क्षेत्र में एकत्र होकर राष्ट्र और संस्कृति के लिए अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रधर्म, सेवा, त्याग और करुणा के लिए समर्पित किया, वे केवल संन्यासी नहीं बल्कि राष्ट्र चेतना से जुड़े दिव्य संत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मगिरी महार...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पेयजल आपूर्ति और अन्य सेवाओं में भी बढ़ रही महिला समूहों की भागीदारी

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पेयजल आपूर्ति और अन्य सेवाओं में भी बढ़ रही महिला समूहों की भागीदारी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ढाई लाख से अधिक महिलाओं की सालान आय ढाई लाख के पार पहुंचा चुकी है। इसके लिए प्रदेश सरकार लखपति दीदी योजना चला रही है, जिसके तहत अगले दो साल में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पांच लाख से अधिक महिलाओं की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखपति दीदी योजना की शुरुआत 2022 में की गई। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5 लाख 7 हजार महिला की सालाना आय एक लाख के पार पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इन महिलाओं को कृषि- उद्यान, दुग्ध उत्पादन, सिलाई कढ़ाई के साथ ही रसोई गैस वितरण, प्रारंभिक पशु चिकित्सा सेवा, बीमा योजना...

सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि हमारा विजन, हमारी संस्कृति को नई पहचान दिलाना है।

उत्तराखंड
सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि हमारा विजन, हमारी संस्कृति को नई पहचान दिलाना है। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” का शुभारंभ गुरुवार को भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा संकल्प फाउंडेशन की संयोजक एवं फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी द्वारा किया गया। *वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ* महोत्सव का शुभारंभ वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का उद्देश्य रखा गया है। *शोभा यात्रा/ कलश यात्रा...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी

Uncategorized
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास में मसूरी की पार्किंग व्यवस्था एवं वेंडर जोन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम मसूरी राहुल आनंद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी में पार्किंग समस्या तथा वेंडर जोन से संबंधित सभी कार्यों की कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट प्लेयर के सहयोग से मसूरी में जल्द ही वेंडर जोन एवं पार्किंग का नि...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पुण्य अवसर पर महादेव के श्रीचरणों में शीश नवाने का अवसर प्राप्त होना आत्मिक अनुभूति से भर देने वाला है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस पुण्य अवसर पर महादेव के श्रीचरणों में शीश नवाने का अवसर प्राप्त होना आत्मिक अनुभूति से भर देने वाला है       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहज ज्योति पूजन में सम्मिलित होकर 108 थाली ज्योति का प्रज्ज्वलन किया तथा प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने शिव कथा का श्रवण करते हुए उपस्थित शिवभक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से आयोजित इस पावन शिव कथा में सहभागी बनना उनके लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य अवसर पर महादेव के श्रीचरणों में शीश नवाने का अवसर प्राप्त होना आत्मिक अनुभू...

जमरानी बांध परियोजना उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगी : मुख्यमंत्री धामी

आपकी सरकार
  जमरानी बांध परियोजना उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगी : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान गोला नदी पर सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने परियोजना की समयबद्धता, गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर, उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं र...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां

आपकी सरकार, उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर के जोखिम कारकों, स्क्रीनिंग और उपचार विकल्पों पर साझा की महत्वपूर्ण जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में 4 फरवरी 2026 को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस ...