Friday, November 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी का फैसला: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान में पेंशन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी का फैसला: उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान में पेंशन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य सरकार ने विभिन्न श्रेणियों में दी जा रही पेंशन राशि में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। निर्णय के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान 07 दिन जेल गये अथवा आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की मासिक पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹7000 कर दी गई है। इसी प्रकार, जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः ...

मुख्यमंत्री धामी ने सरकोट में 63 चौपहिया व 9 दुपहिया वाहन क्षमता की पार्किंग और विश्राम गृह निर्माण हेतु ₹1.14 करोड़ स्वीकृत किए

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने सरकोट में 63 चौपहिया व 9 दुपहिया वाहन क्षमता की पार्किंग और विश्राम गृह निर्माण हेतु ₹1.14 करोड़ स्वीकृत किए     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हैलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण सम्बन्धित कार्यों हेतु ₹ 1.74 करोड़, श्री केदारनाथ धाम में जी०एम०वी०एन० के समीप स्थित हैलीपैड का सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 39.40 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। *मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की नन्दा राजजात यात्रा के विभिन्न पड़ावों की पार्किंग हेेतु ₹ 4.60 करोड़ की धनराशि* मुख्यमंत्री द्वारा नन्दा राजजात यात्रा-2026 हेतु विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चौपड्‌यों में...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्युत उत्पादन चार गुना बढ़ा है तथा रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्युत उत्पादन चार गुना बढ़ा है तथा रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक 1203.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण (किलोमीटर 1 से 10) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी। *सहसपुर क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं* *पेयजल, नाला निर्माण, मोक्षधाम एवं पुस्ता निर्माण सहित कई कार्य स्व...

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है

Uncategorized, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल चुका है     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रायपुर ब्लॉक के सरोना स्थित राइका भगद्वारीखाल में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” तथा “प्रशासन चला गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में कृषि विभाग के लाभार्थियों को कृषि यंत्र एवं चेक वितरित किए गए। वहीं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट एवं किशोरी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान कुल 41 शिकायतें दर्...

धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार

Uncategorized
  धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार   धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार देहरादून के तिब्बती मार्केट में आज सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए हाई-लेवल बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों को हर हाल में शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। सीएम के सख्त निर्देशों के बाद देहरादून पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सघन नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया। देर रात उत्तराखंड पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ ...

देहरादून के धौलास में विवादित भूमि आवंटन पर सियासत तेज, भाजपा नेता विनोद चमोली बोले—कांग्रेस जवाब दे क्यों दी गई जमीन

Uncategorized
  देहरादून के धौलास में विवादित भूमि आवंटन पर सियासत तेज, भाजपा नेता विनोद चमोली बोले—कांग्रेस जवाब दे क्यों दी गई जमीन     भाजपा ने धौलास में विवादित जमीन आवंटन को लेकर कांग्रेस की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने आरोप लगाया कि मदनी और उनकी संस्था का ट्रैक रिकॉर्ड कट्टरपंथी गतिविधियों से भरा हुआ है, फिर क्यों उन्हें देश के शीर्ष सैन्य संस्थान की सुरक्षा को खतरे में डालकर जमीन दी गई। वहीं तुष्टिकरण में अंधी कांग्रेस का स्थानीय लोगों के साथ लैंड फ्रॉड करने वालों के पक्ष में खड़ा होने को भी बेहद शर्मनाक बताया। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, जो कल तक मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वादे को नकार रहे थे, उन्हें जमीन आवंटन को लेकर गंभीर सवालों का जवाब देना होगा। क्योंकि 2004 में जिस मौलाना...

मुख्यमंत्री धामी की कानून व्यवस्था पर गरज, अफसरों को चेतावनी

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की कानून व्यवस्था पर गरज, अफसरों को चेतावनी   मुख्यमंत्री श्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे । मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। मुख्यमं...

मुख्यमंत्री धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हरियावाला धौलास में भूमि प्रकरण की जांच तेज, डीएम सविन बंसल ने कराई स्थलीय पैमाइश और निरीक्षण

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हरियावाला धौलास में भूमि प्रकरण की जांच तेज, डीएम सविन बंसल ने कराई स्थलीय पैमाइश और निरीक्षण   हरियावाला, धौलास स्थित शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृषि भूमि के कथित अनियमित विक्रय के मामले में माननीय मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जिला प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लेते हुए व्यापक कार्रवाई प्रारंभ की है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित एक्शन लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया और ग्राम धौलास में संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण एवं पैमाइश कराई गई। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने कहा कि शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को पूर्व में शैक्षणिक प्रयोजनों हेतु भूमि आवंटित की गई थी। वर्तमान में ...

ड्राप आउट छात्राओं को शिक्षा से जोड़ रही धामी सरकार

Uncategorized
  ड्राप आउट छात्राओं को शिक्षा से जोड़ रही धामी सरकार     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय, सुद्धोवाला (प्रेमनगर, देहरादून) में आयोजित ‘शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड’ विषयक कार्यशाला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस’ के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यशाला में उपस्थित सभी महानुभावों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने ‘शी फॉर स्टेम’ विशिष्ट कार्यक्रम के माध्यम प्रदेश की 20 प्रतिभाशाली बेटियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि शी फॉर स्टेम के तहत हर जनपद में पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी |इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने...

राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए : मुख्यमंत्री धामी

आपकी सरकार
  राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए : मुख्यमंत्री धामी   राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं में टनल के साथ बनने वाले एस्केप टनल को समानांतर सड़कों ( पैरेलल रोड्स) के रूप में विकसित किया जा सके, इसकी व्यवस्था बनाई जाए। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में बनी एस्केप टनल का भविष्य में किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है, इसपर भी कार्य योजना तैयार जाए साथ ही कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य किया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टनकपुर - बागेश्वर रेल लाइन...