Friday, November 6News That Matters

Author: admin

आर्थिक सर्वेक्षण ने दिखाया विकास का नया विश्वास, मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है

Uncategorized
  आर्थिक सर्वेक्षण ने दिखाया विकास का नया विश्वास, मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है     प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के बारे में बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹ 3,81,889 करोड़ रहा, जो वर्ष 2021-22 में 2.54 लाख करोड़ रुपए थी। 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में डेढ़ गुना से ज्यादा का उछाल आया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 194670 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2,73,921 हो गई। प्रमुख सचिव ने बताया कि इस वर्ष यह सर्वेक्षण नेशनल कांउसिल ऑफ एप्लाइड इकोनाॅमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि वर्ष 2024-25 में ग्रोथ रेट 7.23 प्रतिशत रहा है। मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्...

खजूर और केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि मिली संदिग्ध, डीएम सविन बंसल ने सैंपलिंग कर जांच के दिए निर्देश

आपकी सरकार
  खजूर और केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि मिली संदिग्ध, डीएम सविन बंसल ने सैंपलिंग कर जांच के दिए निर्देश मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल की राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्ति करता गोदाम पर हुई छापेमारी डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर की छापेमारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की खराब गुणवत्ता की मिल रही थी शिकायत गोदाम में निरीक्षण के दौरान मिले बाल श्रमिक; डीएम ने गौदम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश खजूर एवं केले के चिप्स पर मैन्युफैक्चर एवं एक्सपायरी तिथि पाई गई संदिग्ध ...

परिवर्तन अभियान को धार देने कल उत्तर 24 परगना में धामी

आपकी सरकार
  परिवर्तन अभियान को धार देने कल उत्तर 24 परगना में धामी     देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवर्तन महासभा में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो चुके हैं। कल उनका कार्यक्रम उत्तर 24 परगना जिले में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण जनसभा में भाग लेने का है। इस रैली को न केवल बंगाल की राजनीति में एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि इसे राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के रूप में भी माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री धामी ने जिस प्रकार उत्तराखंड में विकास, सुशासन और निर्णायक नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में भी एक प्रभावशाली चेहरा बना दिया है। यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व समय-समय पर उन्हें विभिन्न राज्यों में पार्टी के कार्यक्रमों औ...

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया आमंत्रित व्याख्यान

आपकी सरकार, उत्तराखंड
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया आमंत्रित व्याख्यान श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑ...

मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन...

बुजुर्ग महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, तहसीलदार को मौके पर जांच के आदेश

Uncategorized
  बुजुर्ग महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, तहसीलदार को मौके पर जांच के आदेश     जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी, उपचार से संबंधित कुल 92 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एचडीसी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग एल.एन. नौटियाल ने अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में सीवर लाइन, सड़क एवं नाली निर्मा...

मुख्यमंत्री धामी के होली मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक आवास में छाया उत्सव का माहौल

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के होली मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़, देर शाम तक आवास में छाया उत्सव का माहौल     सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करीब साढ़े तीन घंटे तक होल्यारों से घिरे रहे, मुख्यमंत्री ने हर किसी से आत्मीय भेंट कर होली की खुशियां बांटी। होली मिलन समारोह के लिए प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, राजनीति, शासन, प्रशासन, समाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ ही, कर्मचारी, मीडिया कर्मी और आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें होली की शुभकानाएं दी। इसमें युवाओं और माताओं- बहनों की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी ने मुख्यमंत्री को रंग लगाते हुए, उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब साढे तीन घंटे...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध

Uncategorized
  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध   देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से जुड़े डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी, डीएम (दर्द प्रबंधन) देश के सर्वप्रथम डीएम दर्द प्रबंधन अति विशिष्ट चिकित्सक हैं। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमडी तथा एम्स, ऋषिकेश से डीएम दर्द चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की है। दर्द प्रबंधन क...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है     मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज ...

उत्तरकाशी में आयोजित विज्ञान दिवस कार्यक्रम में “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे

Uncategorized
  उत्तरकाशी में आयोजित विज्ञान दिवस कार्यक्रम में “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे   रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया विज्ञान दिवस रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में u-cost एवं लक्ष्य सोसायटी के तत्वावधान में आज बड़े ही उत्साह से विज्ञान दिवस मनाया गया । जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत के निर्देशन में आज के मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी महोदय प्रशांत आर्य (IAS), ITBP डिप्टी कमांडेंट लेखराज राणा (12 वीं वाहिनी), DFO डी. पी. बलोनी( IFS) ,रिव्यू ऑफ़िसर वन एवं पर्यावरण (सचिवालय) किशन असवाल एवं प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार तथा अन्य प्राद्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । इस वर्ष विज्ञान दिवस का शीर...