Friday, November 6News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया व विश्विद्यालय साहित्य का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे लिए हर्ष का विषय है कि पंतनगर विश्वविद्यालय में 119वे कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार के मेले आयोजन कृषकों के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं, नवाचारों की जानकारियां मिलती है व वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बन्धु हमारे अन्नदाता है व हमारे असली नायक हैं। किसानों की मेहनत व समर्पण से ही हमे अन्न मिल रहा है...

डॉ. आरूषि निशंक को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिया “वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – राइजिंग स्टार 2026”, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान

Uncategorized
  डॉ. आरूषि निशंक को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिया “वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – राइजिंग स्टार 2026”, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान       अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरूषि निशंक को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “वुमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – राइजिंग स्टार 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (Ret)गुरमीत सिंह द्वारा लोक भवन (राजभवन), देहरादून में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर विशिष्ट अतिथि के तोर पे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. आरूषि निशंक को सामाजिक सेवा, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के...

सत्र के दौरान अलग रूप में नजर आए सीएम धामी

आपकी सरकार
  सत्र के दौरान अलग रूप में नजर आए सीएम धामी   उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने की दहलीज पर आयोजित यह सत्र न केवल सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का प्रतिबिंब बना, बल्कि सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक नए, आक्रामक और मुखर राजनीतिक अंदाज की भी झलक का साक्षी बना। 9 मार्च से शुरू हुए इस बजट सत्र के दौरान गैरसैंण में सदन की कार्यवाही कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली, जो घंटों के लिहाज से गैरसैंण में अब तक का सबसे लंबा विधानसभा सत्र माना जा रहा है। इस दौरान सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया और कुल 12 विधेयकों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही चार अध्यादेशों को भी सदन ने स्वीकृति प्रदान की। सत्र के दौरान विधानसभा को 50 अल्प सूचित प्रश्न और 545 तारांकित प्रश्न प्राप्त हुए, ...

रिवर्स माइग्रेशन और रोजगार पर फोकस, 5 दिन चला विधानसभा बजट सत्र

Uncategorized
  रिवर्स माइग्रेशन और रोजगार पर फोकस, 5 दिन चला विधानसभा बजट सत्र   1.11 लाख करोड़ के Budget पर विधानसभा की मुहर, अनिश्चितकालीन काल के लिए स्थगित हुआ बजट सत्र भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार देर रात्रि सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पर मुहर लगा दी। लगातार दो दिन लगभग 11 घंटे बजट पर हुई चर्चा में सत्तापक्ष के 30 और विपक्ष के 13 विधायकों ने भाग लिया देर रात्रि लगभग 12.30 बजे विभागवार बजट के साथ ही विनियोग विधेयक को विधानसभा में बहुमत से पारित किया गया। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। कुल पांच दिन तक चले सत्र में देवभूमि परिवार, जनविश्वास व समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक समेत 11 विधेयक पारित किए गए। संभवतया यह पहला मौका है जब सदन की कार्रवाई दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुष वेलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी केंद्रों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आयुष वेलनेस सेंटर एवं नेचुरोपैथी केंद्रों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से पधारे योग साधकों, योगाचार्यों एवं महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा की दिव्य आरती में सहभागी बनना तथा विश्वकल्याण हेतु आयोजित पवित्र यज्ञ में आहुति अर्पित करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की पुण्य भूमि से निकली प्राचीन और महान विधा है, जिसे आज वि...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ेगी, देहरादून के बाद अल्मोड़ा में खुलेगा नया सेंटर

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ेगी, देहरादून के बाद अल्मोड़ा में खुलेगा नया सेंटर     विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी...

डीएम सविन बंसल के मानवीय हस्तक्षेप से पांच बच्चों की मां मीना ठाकुर और परित्यक्ता अमृता जोशी को सीएसआर फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

आपकी सरकार
डीएम सविन बंसल के मानवीय हस्तक्षेप से पांच बच्चों की मां मीना ठाकुर और परित्यक्ता अमृता जोशी को सीएसआर फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता     जनपद में असहाय, पीड़ित एवं जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के प्रति जिला प्रशासन निंरतर संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के मानवीय हस्तक्षेप से विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही 5 बच्चों की माता मीना ठाकुर एवं 2 बच्चों की माता परित्यक्ता अमृता जोशी को 1-1 लाख की धनराशि सीएसआर फंड से प्रदान की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने प्रकरणों पर जांच जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। प्रकरण-1 सुद्दोवाला निवासी मीना ठाकुर ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले लगभग आठ वर्षों से लापता हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसी परिस्थिति में मीना ठाकुर पर अपने पांच ब...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मजबूत हुआ उत्तराखण्ड का वित्तीय प्रबंधन, नीति आयोग के फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मजबूत हुआ उत्तराखण्ड का वित्तीय प्रबंधन, नीति आयोग के फिस्कल हेल्थ इंडेक्स में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन तथा सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी वित्तीय नीतियों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भराङीसैण (गैरसैण) में विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सघन जांच अभियान, अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सघन जांच अभियान, अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई     राज्य में एलपीजी एवं ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्रदेशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10, 11 एवं 12 मार्च 2026 तक विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों में निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 280 निरीक्षण किए गए। जांच के दौरान 58 स्थानों पर छापे मारे गए । साथ ही 4 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त...

मुख्यमंत्री धामी के सुशासन की भावना के अनुरूप डीएम सविन बंसल ने जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति और वितरण 

आपकी सरकार
मुख्यमंत्री धामी के सुशासन की भावना के अनुरूप डीएम सविन बंसल ने जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति और वितरण       जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आयल कंपनियों के पदाधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कन्ट्रोलरूम में आयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित प्रतिदिन 1 घंटा बैठकर वितरण/स्टॉक बैकलॉग की सूचना तथा एलपीजी गैस सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एलपीजी गैस वितरण में प्रथम प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी ...