Thursday, November 5News That Matters

Author: admin

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि डॉ. तनवी का मानसिक स्वास्थ्य उपचार चल रहा था

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि डॉ. तनवी का मानसिक स्वास्थ्य उपचार चल रहा था   श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ की होनहार पीजी छात्रा डाॅ तनवी के निधन पर मैं गहरा दुःख व्यक्त करता हॅू। और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हॅू। मैं पीड़ित परिवार के प्रति पूर्ण सहानुभूति प्रकट करता हॅू। इसके साथ साथ मैं कुछ तथ्य जो मेरे संज्ञान में हैं। वो तथ्य आप सभी के सामने रखना चाहता हॅू। यह मामला पुलिस प्रशासन और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रशासन की जांच के अधीन है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जाॅच समिति का गठन किया जा चुका है। जाॅच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष अध्ययन करेगी। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मामला जांचाधीन है, इसलिए किसी...

मुख्यमंत्री धामी के निर्णय से 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं को ₹133.68 करोड़ की टाइड ग्रांट की पहली किश्त जारी की गई

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी के निर्णय से 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं को ₹133.68 करोड़ की टाइड ग्रांट की पहली किश्त जारी की गई   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज एवं खेल अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। *हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली गति* ‘नॉर्थ हर-की-पौड़ी डेवलपमेंट वर्क्स’ के अंतर्गत ₹66.34 करोड़ की परियोजना को व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है। यह परियोजना भारत सरकार की SASCI योजना के तहत स्वीकृत है। प्रथम चरण में ₹10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे हर की पौड...

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है

आपकी सरकार
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण से जुड़े कार्य सुधारात्मक प्रकृति के होते हैं, जिन्हें जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेजिंग से संबंधित प्रस्तावों को समिति द्वारा स्वीकृति ...

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

आपकी सरकार
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था देहरादून। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन एवं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार श्री दरबार साहिब पहुंचे भरत चौधरी का परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्य...

मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी के साथ ही राज्य के अलग- अलग जिलों से मंगाई पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के लिए 500 करोड़ र...

तन्वी केस में नए सवाल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का किया जिक्र आत्महत्या से पहले क्या हुआ?

आपकी सरकार
  तन्वी केस में नए सवाल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मानसिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का किया जिक्र आत्महत्या से पहले क्या हुआ?   डॉक्टर तन्वी मौत मामला: आत्महत्या या कुछ और? कई सवालों के बीच निष्पक्ष जांच की मांग देहरादून। Shri Guru Ram Rai Institute of Medical & Health Sciences की पीजी डॉक्टर तन्वी की संदिग्ध मौत अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और सच्चाई छिपी हुई है? उठ रहे बड़े सवाल क्या डॉक्टर तन्वी की मौत आत्महत्या है या हत्या? आत्महत्या से पहले कोई लिखित शिकायत क्यों नहीं की गई? कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला? मात्र 2 महीने बाद पीजी पूरा कर एसआरशिप शुरू करने वाली तन्वी ऐसा कदम क्यों उठाती? घटनाक्रम पर सं...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा—“प्रकृति की गोद में बसा लेखक गाँव अद्भुत और अविश्वसनीय”, सृजन के लिए आदर्श वातावरण की सराहना

Uncategorized
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा—“प्रकृति की गोद में बसा लेखक गाँव अद्भुत और अविश्वसनीय”, सृजन के लिए आदर्श वातावरण की सराहना   गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज लेखक गांव में आगमन हुआ। उन्होंने नरसिंह देवता के मंदिर में दर्शन के पश्चात नालंदा पुस्तकालय का भ्रमण किया तथा नालंदा पुस्तकालय में अध्यनशील छात्रों लेखकों एवं अन्य साहित्य प्रेमियों से संवाद किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गाँव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों—कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र रावत, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, डॉ. जयपाल सिंह, लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक, पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल, पद्मश्री डॉ. आर.के. जैन एवं पद्मश्री ड...

मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

आपकी सरकार
मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में महाअष्टमी में के अवसर पर 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी       कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उनके पांव पखारे, आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो हमें नारी शक्ति के सम...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएँ मात्र एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएँ मात्र एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी है           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ - देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के लिए ही संभव माना जाता था। परंतु आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हवाई चप्पल पहनने वाला आम नागरिक भी हवाई...

धामी कैबिनेट का निर्णय: उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 की धारा 36 के तहत स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के उपबन्ध एवं नियमन हेतु परिनियम के प्रख्यापन को स्वीकृति

आपकी सरकार, उत्तराखंड
धामी कैबिनेट का निर्णय: उत्तराखण्ड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2023 की धारा 36 के तहत स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों के उपबन्ध एवं नियमन हेतु परिनियम के प्रख्यापन को स्वीकृति   *कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय* 1. लोक निर्माण विभाग के एडीबी (एशियाई विकास बैंक) समर्थित पुल सुधार परियोजना उत्तराखण्ड के तहत ली गई कंसलटेंसी के 01 करोड़ से ऊपर की धनराशि के टेण्डर को मंत्रीमण्डल द्वारा दिया गया अनुमोदन। 2. न्याय विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में सेवारत न्याययिक अधिकारियों को वाहन क्रय करने हेतु नाॅमिनल इंटरेस्ट रेट पर 10 लाख रूपये तक साॅफ्ट लोन की सुविधा अनुमान्य किये जाने का कैबिनेट द्वारा किया गया अनुमोदन। इसके तहत इंटरेस्ट रेट इलैक्ट्रिक वाहनों के लिए 4 प्रतिशत तथा अन्य वाहनों के लिए 5 प्रतिशत है। 3. वन विभाग के अन्तर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकार...