Wednesday, November 4News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है  

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है           मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों ( 2026 - 2031 ) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया जाना सराहनीय पहल है। यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा राज्य में विकास की संभावनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में यह मास्टर प्लान पुस्तिका अहम भू...

मुख्यमंत्री धामी का सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर सीधा एक्शन

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर सीधा एक्शन       सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। अधिकारी बैठक कक्ष में फाइलों के साथ तैयार बैठे थे, घड़ी की सुइयों पर नजरें टिकाए, सबको इंतजार था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने का। माहौल बिल्कुल वैसा ही था, जैसा हर बार होता है—रूटीन, पूर्व निर्धारित और औपचारिक। लेकिन इस बार कहानी ने अचानक करवट ली। मुख्यमंत्री उस बैठक में नहीं पहुंचे और यहीं से पूरे सिस्टम में हलचल मच गई। कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हुआ क्या है। अगले ही पल खबर आई मुख्यमंत्री ने अपना काफिला तैयार करा लिया है और वो सीधे निकल पड़े हैं, लेकिन सचिवालय की किसी बैठक के लिए नहीं, बल्कि जमीन पर सच्चाई देखने के लिए। विवेक मदान, वह शिकायतकर्ता जिसकी समस्या सीएम हेल्पलाइ...

सीएम के निर्देश पर मदरसा सिस्टम में पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम

Uncategorized
    सीएम के निर्देश पर मदरसा सिस्टम में पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम     उत्तराखंड शासन के संज्ञान में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो आया है, जिसमें यह संकेत मिलता है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को राज्य के मदरसों में लाया जा रहा है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आवश्यक जांच के निर्देश जारी किए हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव, डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपदों में व्यापक वेरिफिकेशन ड्राइव संचालित कर वास्तविक स्थित...

सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर समाज के हर वर्ग को जोड़ने की अपील

Uncategorized
सीएम धामी ने अंबेडकर जयंती पर समाज के हर वर्ग को जोड़ने की अपील       डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।   इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो स...

ग्राउंड जीरो से धामी का भरोसा—चारधाम यात्रा होगी सुरक्षित और व्यवस्थित

आपकी सरकार
    ग्राउंड जीरो से धामी का भरोसा—चारधाम यात्रा होगी सुरक्षित और व्यवस्थित       आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं के अनुरूप श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे और ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक कार द्वारा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवाड़ी बाईपास, निर्माणाधीन सुरंग, तिलवाड़ा में हटाए गए अतिक्रमण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण अनेक आकर्षक डेस्टिनेशन उपलब्ध हैं

आपकी सरकार
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण अनेक आकर्षक डेस्टिनेशन उपलब्ध हैं         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.), टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कांफ्रेंस से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देने के साथ-साथ राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।   मुख्यम...

धामी सरकार अलर्ट—श्रद्धालुओं के स्वागत को उत्तराखंड तैयार

Uncategorized
    धामी सरकार अलर्ट—श्रद्धालुओं के स्वागत को उत्तराखंड तैयार       चारधाम यात्रा 2026 से पहले धामी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा से पहले खुद मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़क और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे हैं।   चारधाम यात्रा को लेकर हऱ बार की तरह धामी सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि मुख्यमंत्री धामी 16 अप्रैल को स्वयं रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे न सिर्फ सड़कों की स्थिति का आकलन करेंगे, बल्कि यात्रा मार्ग पर मौजूद जरूरी सुविधाओं—जैसे पेयजल, आवास, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था—का भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझने की एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है। वे...

मुख्यमंत्री धामी ने भावुकता के साथ अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन भूमि और गुरबाणी का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है

आपकी सरकार
  मुख्यमंत्री धामी ने भावुकता के साथ अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि नानकमत्ता साहिब की पावन भूमि और गुरबाणी का उनके जीवन में विशेष स्थान रहा है   बैसाखी के पावन और उत्साहपूर्ण अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सिक्ख समुदाय के एक विशाल एवं गरिमामयी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नामधारी, जनसंख्या नियंत्रण समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश मंसेरा तथा विधायक श्री सुरेश गड़िया सहित अनेक प्रमुख गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री धामी को पारंपरिक रूप से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया तथा बैसाखी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वात...

धरासू से यमुनोत्री तक 46 KM सड़क तैयार, 30 KM काम 2028 तक पूरा होगा

Uncategorized
  धरासू से यमुनोत्री तक 46 KM सड़क तैयार, 30 KM काम 2028 तक पूरा होगा     केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखण्ड के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में करीब एक लाख 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। श्री गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर छह लेन रोड़ का भी जून में उद्घाटन होने जा रहा है। इसी तरह 1650 करोड़ के लागत से पौंटा साहिब से देहरादून फोर लेन मार्ग अगले महीने तक शुरु हो जायेगा। 1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फील्ड बाईपास फेज-1 अक्टूबर, 2026 तक पूरा हो जायेगा, जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रेफिक जाम की समस्या हल होगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 1100 करोड़ की लागत स...

जनसभा में दिखी मोदी-धामी की शानदार केमिस्ट्री, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना

Uncategorized
  जनसभा में दिखी मोदी-धामी की शानदार केमिस्ट्री, अपने संबोधन में पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन बातें मंगलवार को एक बार फिर से दिखाई दीं। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका खास वास्ता है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी बहुत खूबसूरती से लोकल कनेक्ट करते हैं। इसी लिए चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उनके भाषण की शुरूआत में इस बार भी भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान पाय...