मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को ये महत्वपूर्ण निर्देश दिये
Uncategorized
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को ये महत्वपूर्ण निर्देश दिये
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को निर्देश दियेकि जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबंधित जिन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है, उनके समाधान में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागीय सच...
