Monday, November 2News That Matters

Author: admin

देहरादून 26 मई। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारियां ली।

Uncategorized
देहरादून 26 मई। कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारियां ली। गुरूवार को आयोजित बैठक में अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंच रहे है। बताया कि देशभर से लोगों ने दर्शन हेतु चारधामों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाईन अपना रजिस्ट्रेशन कराया है अभी तक 07 जून तक रजिस्ट्रेशन के स्लॉट पूरे हो गये है। अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। जिन श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है, उन्हें मैदानी जगहों पर ही रोककर मेडिकल की सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाएं, जिससे उन्हें ऊ...

तोकदारो की बैठक मे धामी को समर्थन का निर्णय

Uncategorized
तोकदारो की बैठक मे धामी को समर्थन का निर्णय चंपावत 26 मई , चंपावत के चारों तोको के तोकदारो की बुधवार को कल्पेश्वर मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद आयोजित बैठक में प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री और चंपावत से भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी पूर्ण समर्थन और एतिहासिक विजय दिलाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि चंपावत के सम्पूर्ण विकास के लिए यह वेह्तर अवसर है तथा प्रदेश का मुख्यमंत्री चंपावत से होगा यह भी गर्व का क्षण है। तोकदार इससे पहले भी साझा निर्णय लेकर क्षेत्र के विकास के लिये साझा निर्णय लेते रहे हैं। सभी का उद्देश्य विकास के लिये हर कोशिश करना है। उन्होंने कहा कि सभी तोक घर घर जाकर धामी की एतिहसिक जीत सुनिश्चित करेगी। तोकदारो की  सामाजिक संगठनों में हमेशा से पैठ रही है और चुनाव में इसका लाभ पुष्कर सिंह धामी को एक प्रचंड जीत के में देखने को मिलेगा। बैठक में चारों तो...

पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पूर्व सैनिकों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Uncategorized
: पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पूर्व सैनिकों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बनबसा 26 मई, बनबसा के शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन की तैयारियो को लेकर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मंत्री ने पूर्व सैनिकों संग आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस समबंध में आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम भव्य हो, इसकी चिंता हम सनको करनी है। कहा कि पूर्व सैनिको के मत भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और मत प्रतिशत बढ़ाने में पूर्व सैनिकों का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 मई को बनबसा स्थित सरस्वती विधा मंदिर के मैदान में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्बोधित सबको करनी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंडियाल में पहली सिजेरियन डिलीवरी

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा पीपीपी मोड पर चलाया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंडियाल में पहली सिजेरियन डिलीवरी घंडियाल। जिला अस्पताल पौड़ी के अन्तर्गत संचालित सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घंडियाल में पहली सफल सजेरियन डिलीवरी हुई। अब तक सिजेरियन डिलीवरी के लिए मरीजों को जिला अस्पताल पौड़ी या श्रीनगर बेस अस्पताल रैफर किया जाता था। सर्जरी के जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल के स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों व स्टाफ ने पहली सिजेरियन डिलीवरी पर एक दूसरे को बधाई दी व क्षेत्रवासियों के लिए इसे बड़ी राहत बताया। यह जानकारी जिला अस्पताल, पौड़ी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके जैन ने दी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके जैन ने बताया कि घंडियाल निवासी 22 वर्षीय महिला को बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घण्डियाल में लाय...

उत्तराखंड : नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uncategorized
उत्तराखंड : नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हरिद्वार से उत्तरकाशी की ओर जा रहा बोलेरो वाहन कमांद कोटी गाड के निकट अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें मौके पर ही वेस्ट बंगाल के ट्रैकरों व स्थानीय चालक सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टिहरी डीएम इवा श्रीवास्तव ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। बुधवार दोपहर हुई इस मोटर दुर्घटना के दौरान वाहन के डीजल टैंक के फटने से आग लगने के कारण लाशें जली हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और लाशों को निकालने का काम शुरू किया। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के निकट यह वाहन दुर्घटना हुई है। उत्तरकाशी की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। वाहन में किसी के भी जिंदा न बच पाने के कारण दु...

मुख्यमंत्री ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण। *इनर लाईन ई पास पोर्टल का किया शुभारम्भ* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट तथा गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 73 करोड़ की 28 योजनाओं का लोकार्पण तथा 40.34 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के ओम पर्वत, आदि कैलाश, छोटा कैलाश क्षेत्र में आवागमन हेतु पर्यटकों को इनर लाइन ई पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हेतु इनर लाइन ई पास पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पं. नैन सिंह रावत, शैतान सिंह और मान सिंह रावत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। उन्होंने...

मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ।

Uncategorized
मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ। *आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया है माउन्टेन साइकिल रैली का आयोजन। *अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं संस्कृति को जानने का मिलेगा अवसर। *राज्य में साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।* धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 10500 फिट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी धारचूला में आयोजित साहसिक एमटीबी साइकिल रैली टूर द कैलाश को हरी झण्डी दिखाकर ज्यौलीकांग और नभीढांग के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटी और यांगती नदी में राफ्टिंग करने वाले दल को भी रवाना किया। मुख्यमंत्री ने माउन्टेन साईकिल रैली में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न राज्यों से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृ...

आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा

Uncategorized
आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा श्री केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों ने प्रस्थान किया। केदारनाथ हेतु आज प्रात: से हेलीकॉप्टर सेवा पुनः शुरू कल 24 मई मौसम खराब होने से अस्थायी तौर पर रोकी गयी थी हेली सेवा एवं कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को भी रूकने को कहा गया था। दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 24 मई शाम तक 318396 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शायं तक 320833 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 190482 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 139899 •24 मई तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 639229 • 24 मई तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की...

थॉमस कम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित। 15 लाख की सम्मान राशि का चेक किया भेंट

Uncategorized
थॉमस कम की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने किया लक्ष्य सेन को सम्मानित। 15 लाख की सम्मान राशि का चेक किया भेंट *लक्ष्य सेन को आल इंगलैंड बेडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रदान किया 10 लाख का चेक।* *थॅामस कप में भारत की जीत के लिये लक्ष्य सेन को बताया केन्द्र बिन्दु।* *नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन* *प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक भेंट किया। उन्होने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत क...

उत्तराखंड: विस चुनाव में थे ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ओर आज सीएम धामी की मौजूदगी में थामा कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन

Uncategorized
उत्तराखंड: विस चुनाव में थे 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ओर आज सीएम धामी की मौजूदगी में थामा कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन   कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद आम आदमी पार्टी के तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। कर्नल अजय कोठियाल के साथ उनके करीब सात सौ समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफ...